



Day: October 28, 2020


नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका: आज तीन दर्जन से ज्यादा कांग्रेस और निर्दलीय नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा नेताओं के समक्ष ग्रहण की सदस्यता, इस मौके पर बोले प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां- अब कांग्रेस पार्टी नहीं रही महात्मा गांधी की पार्टी, सही मायने में अब यह है वाड्रा की कांग्रेस, इसलिए देश की जनता का इस वाड्रा कांग्रेस से हो गया है मोहभंग, यही वजह है कि मोदी सरकार के राष्ट्रवाद और विकास के विचार से प्रभावित होकर, आज कांग्रेस के कई प्रमुख लोग भाजपा परिवार में हुए हैं शामिल
28 Oct 2020
Read More »



क्या हुआ जब सिंधिया ने पायलट से कहा – ‘आपने पहना है गलत मास्क’: एक समय के जिगरी दोस्त सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को ग्वालियर एयरपोर्ट की लॉबी में मिल अचानक, दोनों ने एयरपोर्ट लॉबी में एक दूसरे का जाना हालचाल, इस बीच सिंधिया ने पायलट के कंधे पर रखा हाथ और पायलट के मास्क की तरफ किया इशारा, कहा- ‘यह मास्क नहीं है सही,’ इस पर हैरानी से बोले पायलट- ‘ये है एन-95 मास्क,’ जिसके जवाब में फिर बोले सिंधिया- ‘लेकिन इसमें लगा है फिल्टर जो हो सकता आपके लिए हानिकारक,’ इसके बाद दोस्त की सलाह को मान, सचिन पायलट ने बदल दिया अपना मास्क
28 Oct 2020
Read More »

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बढ़ी बीजेपी की मुश्किलें, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश, पूर्व सीएम हरीश रावत ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना, हरीश रावत ने कहा- मुख्यमंत्री रावत के सामने अब त्याग पत्र देने के अलावा नहीं है कोई और विकल्प, यदि राज्यपाल हमसे आज या कल तक नहीं मिलती हैं तो हम खटखटाएंगे उनके दरवाजे और CM के त्याग पत्र की करेंगे मांग
28 Oct 2020
Read More »

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने याचिका समिति की बैठक में लिया भाग: अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज सांसद बेनीवाल ने संसद की याचिका समिति की बैठक में लिया भाग, बेनीवाल ने प्रस्तावित एजेंडों की चर्चा पर रखा अपना पक्ष, हनुमान बेनीवाल को संसद के उद्योग मंत्रालय की स्थाई समिति व याचिका समिति में सदस्य के तौर पर किया गया है मनोनीत
28 Oct 2020
Read More »

बिहार में पहले चरण का मतदान समाप्त, वोटिंग के लिए अभी भी लगी हुई हैं लाइनें, फिलहाल पोलिंग बूथ के गेट हुए बंद, अंदर आ चुके मतदाता ही कर सकेंगे मतदान, शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी मतदान, पिछले चुनाव को देखते हुए मतदान प्रतिशत बेहद कम, कम मतदान के आंकड़े एनडीए के पक्ष में, अंतिम रिपोर्ट थोड़ी देर में
28 Oct 2020
Read More »


बिहार विधानसभा चुनाव: लखीसराय के एक गांव में मतदान का पूर्ण बहिष्कार, मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा बात करने पहुंचे तो ग्रामीणों के गुस्से के आगे भाग खड़े हुए, 1414 वोटर्स हैं गांव में लेकिन बालगुदर गांव का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा वोट डालने, मजिस्ट्रेट भोला मंडल ने की है एक भी वोट न डालने की पुष्टि, विद्यालय की जमीन को सरकारी क्षेत्र में लेने का मामला, इलाके के बच्चों का खेल मैदान थी ये जमीन, अब इस पर बनाया जा रहा संग्रहालय, गांव वाले कर रहे इस बात का विरोध, इसी के चलते किया मतदान का बहिष्कार
28 Oct 2020
Read More »


