Day: October 21, 2020

Img 20201021 Wa0155

सचिन पायलट के पोस्टर बने चर्चा का विषय: उदयपुर में हुआ यूथ कांग्रेस किसान आक्रोश ट्रेक्टर रैली का आयोजन, रैली के मार्ग पर लगे पोस्टर बने शहर में चर्चा का विषय, पोस्टर पर पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट का लगाया गया बड़ा फ़ोटो, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के साथ ही लगाया गया पायलट का फोटो, जबकि सचिन पायलट अभी नहीं है सत्ता या संगठन में किसी बड़े पद पर, चेतक सर्किल से रवाना हुई ट्रेक्टर रैली, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहली गेट होते हुए पहुंची कलेक्ट्रेट, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Read More »
Vijay Bansla

1 नवंबर से गुर्जर समाज करेगा राजस्थान में चक्का जाम, आंदोलन के लिए जिम्मेदार होगी गहलोत सरकार: गुर्जरों ने दी प्रदेश भर में आंदोलन करने की चेतावनी, एमबीसी आंदोलन के सदस्य विजय बैंसला ने कहा- अब सरकार से वार्ता नही करेगी आंदोलन समिति, हमारी मांगों पर आदेश नही निकले तो सीधा किया जायेगा आंदोलन, आंदोलन के लिए सरकार को ही माना जायेगा जिम्मेदार, PHQ में डीजी लाठर से वार्ता के बाद गुर्जर नेताओं ने दी चेतावनी

Read More »
Ashok Gehlot. (file Photo: Ians)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित, कोरोना को लेकर आज प्रेस से रूबरू होने वाले थे मुख्यमंत्री गहलोत, कोरोना जागरूकता को लेकर प्रदेश में जारी जनांदोलन के पॉजिटिव परिणाम से उत्साहित हैं सीएम गहलोत, जनांदोलन को अगले एक महीने और आगे बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर होती ब्रीफिंग, अब बाद में तय होगा सीएम गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय

Read More »
Eknath Khadse

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने दिया पार्टी से इस्तीफा, NCP में होंगे शामिल, भाजपा की ओर से इस्तीफे की हुई है पुष्टि, राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल का दावा— शुक्रवार को एनसीपी में शामिल होंगे एकनाथ खडसे, उद्धव सरकार में मिल सकता है मंत्री पद, 2015 में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद फडणवीस सरकार से दे दिया था इस्तीफा, उसके बाद से बीजेपी की ओर से लगातार किया जा रहा साइड लाइन, 2019 में विधानसभा चुनावों से भी कटा था टिकट, इसी वजह से चल रहे थे नाराज

Read More »
Img 20201021 141659

CAA को लेकर जेपी नड्डा के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगाए बीजेपी पर आरोप: कहा- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने को लेकर स्टेटमेंट है बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, कोरोना से पहले भी सीएए लागू करने को लेकर बीजेपी की हठधर्मिता के कारण मुल्क में बना हुआ था बेहद तनाव, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में लगी हुई थी आग, अब जबकि देश जूझ रहा है कोरोना महामारी की गंभीर चुनौती से, बीजेपी इस तरह के बयानों से उस तनाव को पुनः भड़काना चाहती है, इस समय प्राथमिकता शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के बजाय, देश के समक्ष मौजूदा कोरोना संकट का एकजुटता से मुकाबला करते हुए जीवन बचाने की होनी चाहिए

Read More »
Pushpam Priya

बिहार चुनाव-2020: ‘मिलेगा सबका साथ, बदलेगा बिहार’ नारे के साथ पुष्पम प्रिया ने निकाली बाइक रैली, लखीसराय में पार्टी के प्रत्याशी सुधीर कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं पुष्पम प्रिया, चुनावी भाषण के बाद विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ तक निकाली बाइक रैली निकाली, प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष हैं पुष्पम प्रिया, अखबारों में विज्ञापन देकर रातों रात सुर्खियों में पुष्पम प्रिया, खुद को बताया मुख्यमंत्री उम्मीदवार, शहरी इलाकों में पॉपुलर हो रही हैं पुष्पम प्रिया

Read More »
Chirag Paswan

बिहार चुनाव: अगर नीतीश जीते तो हार जाएगा बिहार- चिराग, चुनाव प्रचार से पहले लिया मां का आशीर्वाद, मां ने सफलता की कामना के साथ लगाया विजयी तिलक, आज से चुनाव प्रचार शुरु करेंगे चिराग पासवान, LJP के विजन डॉक्यूमेंट की पहली कॉपी अपनी मां को सौंपी, लोजपा के विजन डॉक्यूमेंट को लॉन्च करते हुए बोले चिराग- मेरे जैसे युवाओं की टांग खींच रहे नीतीश, मुख्यमंत्री पर लगाए जातिगत राजनीति करने के आरोप, बिहार चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी इस बार अकेले आजमा रही है अपनी किस्मत

Read More »
Berojgari

देश-प्रदेश में बेरोजगारी का आलम – 3 महीने की संविदा भर्ती के लिए उमड़ी हजारों बेरोजगारों की भीड़, बोले- जान से ज्यादा नौकरी की जरूरत: कोविड-19 (COVID-19) आरटी पीसीआर लैब संचालन के लिए राजस्थान सरकार के निर्देश पर हुए साक्षात्कार, 13 चिकित्सा अधिकारी व 94 पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए हजारों की संख्या में बेरोजगार पहुंचे साक्षात्कार देने, संविदा की 7774 रुपए प्रतिमाह सैलरी के लिए कई जिलों के बेरोजगार पहुंच गए दौसा, भीड़ को काबू में करने के लिए व्यवस्थापकों को करनी पड़ी भारी मशक्कत, पद कम और कम सैलरी के बीच कई बेरोजगार युवा हुए मायूस तो कई आए गुस्से में नजर, कोरोना ने कई गुना बढ़ाया बेरोजगारी का ग्राफ

Read More »