



Day: October 16, 2020


बिहार चुनाव: ‘कुर्सी के लालच में नीतीश ने बिहार को गर्त में पहुंचाया’ लालू यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- 2010 में बीजेपी और 2015 में हमारे साथ किया धोखा, नीतीश की कोई नीति नहीं, टवीट कर बोले राजद प्रमुख- 2010 के चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद सहयोगी दल के साथ विश्वासघात किया और 2015 में हमारे दम पर जीतने के बाद पीठ में घोंपा छुरा, नीतीश की न कोई कोई नीति नियम है और न ही नियत, अब तो ये नेता भी नहीं रहा
16 Oct 2020
Read More »

बिहार चुनावः LJP को बीजेपी ने बताया वोटकटवा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- भ्रम फैला रहे चिराग, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का नाम लेकर वोटरों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है लोजपा, बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डालने का किया दावा, राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने भी साधा चिराग पर निशाना, कहा- भ्रम में न रहे चिराग और लोजपा
16 Oct 2020
Read More »


राजस्थान: सचिन पायलट के मीडिया एडवाइजर लोकेन्द्र सिंह को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत, किसी प्रकार की दण्डात्मक कार्रवाई करने पर लगाई रोक लेकिन मामले में जांच पर रोक लगाने से किया इनकार, जस्टिस गोवर्धन बारधार की एकलपीठ ने सुनाया फैसला, एडवोकेट एसएस होरा ने की लोकेन्द्र सिंह की पैरवी, फोन टैपिंग से जुड़ा है मामला, जैसलमेर के होटल में विधायकों के फोन टैपिंग के मामले में भटकाने वाली और नकली खबर फैलाने का लगा है आरोप, जयपुर के विधायकपुरी थाने में IPC व IT एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज हुई है FIR, साइबर पुलिस थाना अधिकारी की ओर से कराया गया है मामला दर्ज
16 Oct 2020
Read More »



राजस्थान: सचिन पायलट ने की मंत्री बीडी कल्ला के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना, कोरोना संक्रमित हैं ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बीडी कल्ला, बोले पूर्व पीसीसी चीफ पायलट- कल्ला जी के कोरोना संक्रमित होने का मिला समाचार, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की करता हूं ईश्वर से कामना
16 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने पहुंचे विश्वेंद्र सिंह, पायलट खेमे के विधायक माने जाते हैं विश्वेंद्र सिंह, गवर्नर और विश्वेंद्र सिंह के बीच हुई करीब आधा घंटे तक वार्ता, इस मुलाकात के बाद राजनीति में बढ़ी सरगर्मियां, लगाए जा रहे अलग अलग तरह के कयास, माना जा रहा है कि विश्वेंद्र दिल्ली में करेंगे अजय माकन से मुलाकात, हालांकि राज्यपाल से मुलाकात को विधायक विश्वेंद्र सिंह ने बताया सामान्य शिष्टाचार भेंट
16 Oct 2020
Read More »

बिहार चुनाव: तेजप्रताप के ससुर की चुनावी सभा का मंच गिरा, घायल हुए चंद्रिका राय, सोनपुर में चुनावी सभा के दौरान टला बड़ा हादसा, मंच पर मौजूद नेताओं को माला पहनाने के लिए समर्थकों में मची होड़, मंच पर चढ़ गए जरूरत से ज्यादा लोग, मंच लोगों का भार नहीं सह सका और धड़ाम से टूट गया, मंच पर चंद्रिका राय के साथ बीजेपी नेता राजीव प्रताप रुडी, स्थानीय विधायक और एनडीए के कई नेता थे मौजूद, चंद्रिका राय के संबोधन से पहले ही मंच टूटा, मंच के गिरते ही मची अफरा तफरी, चंद्रिका राय सहित कई कार्यकर्ता मामूली रूप से घायल, लालू यादव के समधी और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय सोनपुर की परसा सीट से हैं जदयू के चुनावी उम्मीदवार
16 Oct 2020
Read More »


