



Day: October 16, 2020



गुर्जर महापंचायत के बाद बड़े आंदोलन की आहट से चिंतित गहलोत सरकार: गुर्जर आंदोलन की आहट को देखते हुए आज रात 12 बजे से इंटरनेट सेवाओं पर रोक के आदेश, संभागीय आयुक्त भरतपुर ने दिए आदेश, सम्पूर्ण उपखंड/तहसील क्षेत्र बयाना, वैर, भुसावर और रूपवास इलाके में आज मध्यरात्री 12 बजे से कल मध्यरात्री 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक के आदेश, इस दौरान सरकारी कार्यालयों की बीएसएनएल ब्रॉडबैंड व अन्य लीज लाइन रहेंगी संचालित
16 Oct 2020
Read More »

नगर निगम चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की बढ़ी सक्रियता: उम्मीदवारों के बायोडाटा पर आरएलपी कल लेगी निर्णय, आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी जानकारी, कहा- कल जयपुर के जालूपुरा स्थित आवास पर प्रातः11:15 बजे से आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के बॉयोडाटा लेकर विचार-विमर्श करने का रहेगा कार्यक्रम, इस दौरान खिंवसर विधायक व नगर निगम चुनाव प्रभारी नारायण बेनीवाल भी रहेंगे मौजूद
16 Oct 2020
Read More »

पायलट खेमे के विधायक विश्वेन्द्र सिंह के बाद अब बेटे अनिरुद्ध सिंह की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता, शुरुआत भी अपनी ही सरकार के विरोध से, पहले प्रदेश सरकार के खिलाफ कल होने वाली गुर्जर महापंचायत का किया स्वागत बताया सौभाग्य, ट्वीट कर कहा- ‘कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी कल 17.10. 2020 को भरतपुर के अड्डा, बयाना में करेंगे गुर्जर समाज की महापंचायत, भरतपुर की पावन धरा पर है आपका स्वागत, महापंचायत में पधारे गुर्जर समाज की सेवा का मौका मिलना भरतपुर विकास समिति के लिए सौभाग्य का विषय,’ यही नहीं इसके बाद अनिरुद्ध सिंह ने सीधे उठाया अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल, कहा- ‘यह कहाँ की है डेमोक्रेसी? कल कर्नल करोड़ी सिंह बैसला जी कर रहे हैं महापंचायत और पुलिस द्वारा रोका जा रहा है रास्ता, क्या यही है लोकतंत्र?
16 Oct 2020
Read More »


बिहार चुनाव प्रचार में पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करने का मामला: एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- ‘मुझे चुनाव प्रचार में पीएम की तस्वीर इस्तेमाल करने की नहीं है जरूरत, मैं हूं पीएम मोदी का हनुमान, मेरे दिल में बस्ती है पीएम मोदी की तस्वीर, हां लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को है उनकी तस्वीर लगाने की जरूरत, क्योंकि उन्होंने हमेशा पीएम मोदी का किया है अपमान और विरोध किया,’ हाल ही में बीजेपी ने लगाई थी रोक, एलजेपी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल करने पर रोक
16 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान, चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी कार्मिक की कोविड-19 से होती है मृत्यु तो परिवार को मिलेगी 30 लाख रुपये की सहायता, पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के साथ ही भविष्य में होने वाले चुनावों में ड्यूटी के दौरान लागू होगा ये प्रावधान, आश्रित परिवार को दी जाएगी राशि, आनुग्रहिक अनुदान (एक्स ग्रेशिया ग्रांट) स्वीकृत किए जाने से संबंधित प्रस्ताव को दी मंजूरी, राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के नियम 75(2) में किया संशोधन
16 Oct 2020
Read More »

बिहार चुनाव: पीएम मोदी बिहार में करेंगे 12 हाईटैक रैलियां, 23 अक्टूबर से करेंगे चुनाव प्रचार शुरू, दूसरे और तीसरे फेज की वोटिंग के दिन भी होंगी तीन-तीन रैलियां, कुल 110 सीटों पर नजर, बीजेपी के साथ एनडीए समर्थन में भी करेंगे प्रचार, रैलियों के दौरान एक समय में 100 जगहों पर LED स्क्रीन के जरिए दिखाया जाएगा भाषण, हर विधानसभा क्षेत्र में पांच जगहों पर LED के जरिए होगी सभा
16 Oct 2020
Read More »

यूपी: बाराबंकी में भी हाथरस जैसी घटना, पुलिस पर लगे बिना मर्जी दाह संस्कार करने के आरोप, बाराबंकी के सतरिख थाना इलाके के सेठमऊ गांव की घटना, 15 साल की दलित लड़की से गैंगरेप के बाद मौत, मृतका के पिता ने पुलिस पर लगाए शव को जबरन जलाने के गंभीर आरोप, पिता बोले— पुलिस ने बेटी का शव जबरन जला दिया, जबकि हिंदू धर्म में नाबालिग को दफनाया जाता है, मामले की सीबीआई जांच की मांग, यहां भी पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध, जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उन्हें पीड़ित परिवार ही बता रहा है निर्दोष, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज जबकि बाद में जोड़ी दुष्कर्म की धारा
16 Oct 2020
Read More »


