



Day: October 14, 2020


आखिर डीजीपी के पद से वीआरएस ले भूपेंद्र सिंह यादव बने राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष, राज्यपाल ने लगाई यादव के नाम पर मुहर, कुछ देर में आयोग पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे भूपेंद्र सिंह यादव, दीपक उप्रेती का पूरा हो रहा है आज कार्यकाल, इसके अलावा चार और सदस्यों की नियुक्ति की गहलोत सरकार ने, संगीता आर्य, मंजू शर्मा, बाबूलाल कटारा और जसवंत राठी को बनाया गया राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य, वहीं वरिष्ठ आईपीएस मोहन लाल लाठर को फिलहाल सौंपा गया पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
14 Oct 2020
Read More »


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवसिंह चौहान का निधन, पायलट ने जताया शोक, पूर्व मावली विधायक थे शिवसिंह चौहान, बोले सचिन पायलट- इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मावली विधायक शिवसिंह चौहान के निधन पर व्यक्त करता हूं गहरा शोक, ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें
14 Oct 2020
Read More »


बिहार चुनाव: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के हाजीपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे तेजस्वी यादव, राजद की ओर से दाखिल करेंगे पर्चा, भाई तेज प्रताप भी साथ में मौजूद, महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा हैं तेजस्वी यादव, लालू यादव के जेल में होने से तेजस्वी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी और संगठन को जीत दिलाने का पूरा दारोमदार है तेजस्वी के उपर
14 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: सामान्य वर्ग के खाली पदों पर आरक्षित वर्ग को नहीं मिलेगी पदोन्नति, राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण ने राज्य सरकार के प्रावधान को गलत मानते हुए किया रद्द, प्रावधान में एससी-एसटी वर्ग का पदोन्नति रोस्टर भरा होने पर इस वर्ग के कर्मचारियों को सामान्य व ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों के खाली पदों पर पदोन्नति की थी छूट, अधिकरण ने कहा- एससी-एसटी वर्ग के पदों का पूरा रोस्टर भरा होने पर उन्हें नहीं दी जा सकती सामान्य वर्ग के खाली पदों पर पदोन्नति
14 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: ‘पत्रकारिता को कुचलने का प्रयास कर रही है गहलोत सरकार- राजेंद्र राठौड़’, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने फिर साधा सीएम गहलोत पर निशाना, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करने का लगाया आरोप, बोले राठौड़— गहलोत सरकार पत्रकारिता को कुचलने का जो कुत्सित प्रयास कर रही है, वो बेहद शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार के जनविरोधी कार्यों को जनता के समक्ष रखने व आलोचना करने पर पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करना है लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला
14 Oct 2020
Read More »

बिहार: शरद यादव की बेटी थामेंगी कांग्रेस का हाथ, लड़ेंगी बिहार से विधानसभा चुनाव, कभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में लोजद के मुखिया शरद यादव की बेटी सुभाषिणी राज राव दिल्ली पहुंची, बिहार की बिहारीगंज सीट से बनाया जा सकता है उम्मीदवार, हाल में एम्स से डिस्चार्ज होकर लौटे हैं शरद यादव, पिछले कुछ समय से बढ़ रही थीं शरद यादव और नीतीश कुमार की सियासी नजदीकियां, जदयू में लौटने की चल रही थी चर्चाएं, 2017 में शरद यादव को निकाल दिया गया था जेडीयू से, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लगे थे आरोप, उसके बाद किया लोजद का गठन, 2019 में महागठबंधन की ओर से लगा था मधेपुरा से चुनाव लेकिन सफलता नहीं लगी हाथ
14 Oct 2020
Read More »

हाथरस कांड: डीएम के बयान पर अदालत ने दिखाई सख्ती, अगली सुनवाई में निलंबित SP की पेशी, हाथरस कांड को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपनाया सख्त रुख, पहले दिन की सुनवाई में अदालत में पीड़िता के परिवार की ओर से दर्ज कराया था बयान, जिसके बाद यूपी प्रशासन की लापरवाही पर अदालत ने लगाई थी लताड़, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पीड़िता के परिवार की कड़ी सुरक्षा के दिए हैं आदेश
14 Oct 2020
Read More »


