Day: October 12, 2020

Img 20201012 Wa0176

सचिन पायलट के गुट के कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह से जुड़ा रोचक तथ्य: विश्वेन्द्र सिंह ने अपने ट्वीट्स से हटाया कांग्रेस का चिन्ह, 26 अगस्त के बाद से अपने ट्वीट्स में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह का प्रयोग नहीं कर रहे हैं विश्वेन्द्र सिंह, सचिन पायलट के जन्मदिन यानि 7 सितंबर से विश्वेंद्र सिंह अपने ट्वीट्स में नए चिन्ह का कर रहे हैं प्रयोग, कवर फोटो में भी लगा है यही चिन्ह, क्या इसमें छिपा है भविष्य की रणनीति का कोई संकेत?, सियासी गलियारों में फिर हुआ अटकलों का बाजार गर्म

Read More »
Img 20201012 Wa0161

मुख्यमंत्री आवास पर हुई गहलोत केबिनेट के बाद मंत्री परिषद की बैठक, केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को बायपास करेगी गहलोत सरकार, मंत्रिपरिषद की बैठक में हुआ फैसला, एमएसपी पर खरीद, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर राज्य सरकार किसान हित के प्रावधान करेगी लागू, सभी मंत्रियों ने किया तीनों कानूनों को बायपास करने की संभावनाएं तलाशने का समर्थन, इसके साथ ही प्रदेश में होने वाले निकाय और पंचायत राज चुनावों की तैयारियों पर भी हुआ मंथन

Read More »
Hathras

हाथरस कांड: पुलिस की कार्रवाई से HC नाराज, अगली सुनवाई 2 नवंबर को, अदालत में सुनवाई के वक्त यूपी सरकार के अफसर भी रहे मौजूद, दो जजों की बेंच के सामने पीड़िता के परिवार ने रखा अपना पक्ष, कोर्ट में परिजनों ने आगे जांच में फंसाए जाने की आशंका जताई, सुरक्षा को लेकर भी जताई चिंता, अदालत ने आधी रात को अंतिम संस्कार की वजह पूछी तो पुलिस ने दिया कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला, अगली सुनवाई में पीड़िता के परिजनों के आरोप पर होगी बहस, इस मसले को लेकर परशुराम सेना ने भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की है जनहित याचिका, जिस पर 15 अक्टूबर को होनी है सुनवाई

Read More »
Kirodi Lal Meena

राजस्थान: खेरवाड़ा पहुंचे सांसद डॉ.किरोड़ीलाल मीणा, पुलिस फायरिंग का शिकार हुए दो आदिवासी युवकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, 50 हजार की सहायता दी, सरकार से आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग, खेरवाड़ा थाने भी पहुंचे सांसद मीणा, डूंगरपुर में हुए उपद्रव में पकड़े गए 16 बच्चों से भी मिलने पहुंचे सांसद मीणा, 6×6 की अंधेरी कोठरी में अर्द्धनग्न अवस्था में रखा गया है सभी को, किसी का भी नहीं हुआ अभी तक कोरोना टेस्ट जबकि पिछले 17 दिन से लॉकअप में बंद हैं ये सभी

Read More »
14 07 2020 Sachin Pilot 2 20512578(1)

प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर सचिन पायलट का बयान: ट्वीट कर बोले पायलट- महिलाओं के साथ अपराध व दुर्व्यवहार करने वाले अपराधियों को कठोर दंड देकर, महिलाओं को सशक्त व भयमुक्त जीवन देना हर सरकार का दायित्व होना चाहिए, आइए हम मिलकर महिलाओं पर हो रहे अपराधों के विरुद्ध आवाज़ उठाएं व एक आदर्श समाज के निर्माण में अपना योगदान दें

Read More »