



Day: October 12, 2020


आरटीआई दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया संबोधित, देशभर से आरटीआई कार्यकर्ता वेबिनार से जुड़े, बोले सीएम गहलोत- मोदी सरकार ने कई कानूनों में बदलाव किया जिससे कानून कमजोर हुआ, दुनियाभर में रैंकिंग गिरी, आरटीआई ने असंभव को संभव बनाया, हमारी सरकार ने बनाया सूचना का अधिकार कानून, अब जनसूचना पोर्टल को मजबूत बनाने की दिशा में हो रहा काम
12 Oct 2020
Read More »


राजस्थान: निजी स्कूलों में फीस वसूली प्रकरण में फिर टली सुनवाई, हाईकोर्ट में दो सप्ताह तक टली सुनवाई, अगली सुनवाई होने तक जारी रहेगी फीस वसूली पर रोक, स्कूल फीस एक्ट के दौरान बनी कमेटी लेगी मामले पर निर्णय, एक्ट की धारा 6 के तहत हर निजी स्कूल में बनी है कमेटी, दो सप्ताह बाद होने वाली सुनवाई में आ सकता है ठोस फैसला
12 Oct 2020
Read More »


राजस्थान: निजी स्कूलों की ओर से फीस वसूली मामले में आज आ सकता है फैसला, हाईकोर्ट की खंडपीठ में आज होनी है मामले की सुनवाई, इससे पहले खंडपीठ ने निजी स्कूलों की फीस वसूली पर 9 अक्टूबर तक लगा दी थी रोक, बाद में तीन दिन के लिए टल गई थी सुनवाई, निजी स्कूल आॅन लाइन क्लासेस का हवाला देकर छात्रों के परिजनों पर बढ़ा रहे थे स्कूल फीस भरने का दबाव, इसके खिलाफ राज्य सरकार ने लगाई थी हाईकोर्ट में याचिका, आज फाइनल फैसला आने की पूरी पूरी संभावना
12 Oct 2020
Read More »

बिहार चुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, मौजूदा सांसद रवि किशन और बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बाहर, योगी आदित्यनाथ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद मनोज तिवारी का नाम सूची में शामिल, भोजपुरी सुपर स्टार और मौजूदा सांसद रवि किशन का नाम न होना समझ से परे, बिहार में खासे पॉपुलर हैं रवि किशन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार की पूर्व उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह भी स्टार प्रचारकों में शामिल
12 Oct 2020
Read More »

अभिनेत्री से पॉलिटिशियन बनीं खुशबू सुंदर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, सोनिया को लिखी चिट्ठी, पार्टी में बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर दबाए जाने का आरोप, सीनियर्स के जमीनी नेताओं साथ जुड़ाव नहीं होने की बात कही, दिल्ली के लिए हुईं रवाना, बीजेपी में हो सकती हैं शामिल, बता दें, खुशबू को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए नहीं मिला था टिकट, जिससे पार्टी से चल रही थीं नाराज, 2010 में डीएमके में थी खुशबू और 2014 में सोनिया गांधी से मिलने के बाद हुईं थी कांग्रेस में शामिल
12 Oct 2020
Read More »


हाथरस कांड: थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचेगा पीड़ित परिवार, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होनी है सुनवाई, कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता का परिवार कोर्ट में होगा पेश, कोर्ट ने सरकार और पुलिस के उन तमाम बड़े अफसरों को भी तलब किया है जिन पर केस में लापरवाही बरतने का लगा है आरोप, लखनऊ बेंच में सुनवाई 2.30 बजे शुरू होगी, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 1 अक्टूबर को घटना पर स्वत: लिया था संज्ञान, दुष्कर्म और मारपीट पीड़िता के शव को पुलिस द्वारा पेट्रोल छिड़कर जलाने से जुड़ा मामला
12 Oct 2020
Read More »


