



Day: October 6, 2020


राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: भाजपा विधायक रूपाराम के साथ प्रताप सिंह खाचरियावास से मिलने पहुंचे विश्वेन्द्र सिंह, खाचरियावास के सरकारी बंगले पर हुई तीनों की मुलाकात, इससे पहले कल विश्वेन्द्र सिंह और बीजेपी विधायक रूपाराम के बीच हुई थी लम्बी मुलाकात, विश्वेन्द्र सिंह को माना जाता है सचिन पायलट का बेहद करीबी जबकि खाचरियावास अब जुड़ चुके हैं अशोक गहलोत गुट से, उसके ऊपर बीजेपी विधायक रूपाराम का साथ होना सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय, मुलाकात पर लगाए जा रहे सियासी कयास, हालांकि विश्वेन्द्र सिंह और प्रताप सिंह खाचरियावास दोनों ने बताया इसको सामान्य मुलाकात
6 Oct 2020
Read More »

थानागाजी गैंगरेप मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास, विशेष अदालत से सुनाया फैसला, डेढ़ साल पुराने सामुहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 5वें अपराधी को 5 साल की कैद, न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा ने किया सजा का ऐलान, पिछले साल अप्रैल में हुआ था गैंगरेप, आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो कर दिया था वायरल, आरोप पहले ही हो चुका था साबित, आज था फैसले का दिन, चार को आजीवन कारावास और एक को 5 साल की कैद का सुनाया फैसला
6 Oct 2020
Read More »

‘बाबरी पर फैसले के चलते किया रात में दाह संस्कार- योगी सरकार’, हाथरस कांड: आधी रात को मृतका का दाह संस्कार क्यों किया, सरकार ने दिया जवाब, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर किया जवाब, हलफनामे में योगी सरकार ने कहा— परिवार के मंजूरी के बाद और हिंसा से बचने के लिए आधी रात में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया, खुफिया एजेंसियों के इनपुट का भी दिया हवाला, हो रही थी सुबह बड़े स्तर पर हिंसा कराने की तैयारी, सुबह तक इंतजार करते तो हो सकती थी अनियंत्रित स्थिति, इधर परिवार ने हर बार जबरदस्ती दाह संस्कार करने की कही है बात
6 Oct 2020
Read More »


हाथरस कांड: निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह लड़ेंगे आरोपियों का केस, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भरेगी अधिवक्ता की फीस, महासभा के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह ने एपी सिंह को मुकदमा लड़ने के लिए किया नियुक्त, एपी सिंह ने साधा आरोपियों के परिजनों से संपर्क, निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने वाली वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा पहले ही कर चुकी हैं पीड़ित परिवार की ओर से केस लड़ने का ऐलान, फिर से आमने सामने होंगे दोनों वकील, मामले की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करेंगी अधिवक्ता सीमा समृद्धि
6 Oct 2020
Read More »

सचिन पायलट ने झुंझुनूं के वीर सपूत की शहादत को किया नमन, जवान राजकुमार जांगिड़ अरुणाचल प्रदेश में हुए शहीद, बोले पायलट- अरुणाचल प्रदेश में देश के प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हुए झुंझुनूं जिले के बाजीसर गांव के वीर सपूत राजकुमार जांगिड़ की शहादत को नमन, राष्ट्र आपके इस सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करे, झुंझुनूं के बाजीसर गांव के रहने वाले थे राजकुमार, ड्यूटी के दौरान हथियारों की साफ सफाई करते समय हुए ब्लास्ट में जवान हुआ शहीद
6 Oct 2020
Read More »

थानागाजी गैंगरेप मामला: बहुचर्चित थानागाजी गैंगरेप केस में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार, थोड़ी देर न्यायाधीश बृजेश कुमार शर्मा करेंगे सजा का ऐलान, पिछले साल अप्रैल में हुआ था गैंगरेप, आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो कर दिया था वायरल, आरोप हो चुका है सिद्ध, आज फैसले का दिन, अलवर की एससी/एसटी अदालत सुनाएगी फैसला
6 Oct 2020
Read More »

विधायक संयम लोढ़ा ने कैलाश त्रिवेदी के निधन पर जताया शोक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भीलवाड़ा से सहाड़ा विधायक थे त्रिवेदी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुके हैं, लोढ़ा ने संवेदना जताते हुए कहा, ‘राजस्थान विधानसभा में हमारे साथी कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन के बारे में जानकर हुआ गहरा दुःख, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार के लोगो को दुःख सहने की शक्ति दे’
6 Oct 2020
Read More »

सचिन पायलट ने जताई सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन पर संवेदना, पूर्व पीसीसी चीफ ने ट्वीट कर जताई संवेदना, पायलट ने लिखा, ‘अत्यंत दुखद है सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन की खबर, बेहद कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने का प्रदान करे संबल
6 Oct 2020
Read More »


