



Day: October 6, 2020


हाथरस कांड में दिग्विजय सिंह, स्वरा भास्कर और अमित मालवीय को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस, पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में तीनों को मिला नोटिस, कथित पीड़िता की तस्वीर साझा किए जाने पर NCW ने लिया स्वत: संज्ञान, अमित मालवीय ने ट्वीटर पर पोस्ट किया था पीड़िता का वीडियो, जबकि दिग्गी राजा और स्वरा भास्कर ने प्रदर्शनों के दौरान पोस्टर्स में की थी तस्वीरें साझा, नोटिस में कही गई है सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट, वीडियो और तस्वीरे हटाने की बात, संतोषजनक स्पष्टीकरण भी देने को कहा
6 Oct 2020
Read More »

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर: आखिर एलजेपी के एनडीए से अलग होने के चिराग पासवान के फैसले पर बीजेपी ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने साफ कहा कि अगर सरकार बनी तो मुख्यमंत्री सिर्फ नीतीश कुमार ही होंगे और जो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री स्वीकार करके काम करना चाहेगा वो ही एनडीए में रह पाएगा, सुशील मोदी ने कहा कि अगर रामविलास पासवान आज स्वस्थ्य होते तो यह नौबत आती है नहीं, इसके साथ ही चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की फ़ोटो भी नहीं इसतेमाल नहीं कर पाएगी एलजेपी, सुशील मोदी ने कहा एनडीए ने जदयू, बीजेपी, हम और वीआईपी सिर्फ ये चार पार्टियां हैं और यही चार पार्टियां ही पीएम मोदी का फोटो का प्रचार में कर पाएंगी इस्तेमाल, इसके लिए हम चुनाव आयोग को लिखकर भी देंगे
6 Oct 2020
Read More »

बिहार विधानसभा चुनाव: 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू, बीजेपी और जदयू में हुआ सीटों का बंटवारा, बीजेपी 121 सीटों पर होगी मैदान में, जदयू के कोटे से 7 सीटें जीतनराम मांझी की हिंदूस्तान आवाम मोर्चा के लिए रिजर्व, कुल 243 सीटों पर होना है चुनाव, 28 अक्टूबर को होगा पहले चरण का मतदान
6 Oct 2020
Read More »

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना संक्रमित: दुष्यंत चौटाला ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी, उप मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा- ‘मेरी टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, मुझे कोई लक्षण नहीं है लेकिन फिर भी खुद को होम आइसोलेट कर रहा हूं, जो भी मेरे सम्पर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करवा लें,’ दुष्यंत चौटाला ने पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में करवाया था अपना टेस्ट करवाया था
6 Oct 2020
Read More »

निजी स्कूलों की ओर से फीस वसूली से जुड़ा मामले में 9 अक्टूबर तक टली सुनवाई, न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता और महेन्द्र गोयल की खंडपीठ ने राज्य सरकार व अन्य की ओर से दायर अपील पर दिए आदेश, प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन व अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने दी थी छूट, गत 7 सितंबर को एकलपीठ ने आदेश देते हुए निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस का सत्तर फीसदी वसूलने की दी थी छूट, इसके खिलाफ राज्य सरकार व अन्य की ओर से खण्डपीठ में पेश की गई अपील, जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर 9 अक्टूबर तक लगा रखी है रोक
6 Oct 2020
Read More »

विधायक मुकेश भाकर ने लिखा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र: बाजरे की ख़रीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शुरू करवाने के संबंध में लिखा पत्र, लिखा- मानसून के अच्छा रहने से बाजरे की पैदावार हुई है अच्छी, अधिकतर किसानों द्वारा निकाला जा चुका है बाजरा, मंडियों में शुरू हो गई है बाजरे की आवक भी, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) से बाजरे की खरीद चालु नहीं होने से बढ़ी परेशानी, किसान बाजरे को ओने-पौने दामों पर बेचने पर है मजबूर, अतः अन्य जिंसों के साथ बाजरे की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करवाएं चालू, जिससे किसानों को मिले इसका फायदा
6 Oct 2020
Read More »


थानागाजी गैंगरेप केस में सभी आरोपियों को मिली सजा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया अदालत के फैसले का स्वागत, कहा- थानागाज़ी बलात्कार मामले में फैसले का करते हैं स्वागत, जो एक उदाहरण देता है कि कैसे त्वरित जांच से थोड़े समय में दिया जा सकता है न्याय, इस मामले में सभी जांच अधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हैं प्रशंसा के पात्र, राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए है प्रतिबद्ध, कि कोई भी अपराध न हो अप्राप्त और सभी मामलों की निष्पक्ष, गहन और त्वरित हो सुनवाई
6 Oct 2020
Read More »

बिहार चुनाव: जेल में बंद अनंत सिंह को राजद ने टिकट दिया, कल दाखिल करेंगे मोकामा सीट से नामांकन, एके-47 और ग्रेनेड मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं अनंत सिंह, जदयू के राजीव लोचन से होगा मुकाबला, 2015 का चुनाव अनंत सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था, तब भी जेल में थे अनंत सिंह, दर्ज की थी जीत
6 Oct 2020
Read More »


