



Day: October 4, 2020


राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की हुई आहट: गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने मलारना डूंगर में बुलाई गुर्जर महापंचायत, 17 अक्टूबर को मकसूदनपुरा-चौहानपुरा स्थित देवनारायण मंदिर प रिसर में होगी महापंचायत, जिला प्रशासन ने जारी किया निगरानी पत्र, किरोडी सिंह बैंसला ने एक बार फिर चेताया सरकार को, कहा- सरकार के द्वारा हमारे मुद्दों को सॉल्व नहीं किया गया, अब समाज में है आक्रोश, समाज चुप नहीं बैठेगा, 17 अक्तूबर को मलारना डुंगर में हम महापंचायत करने जा रहे हैं, कोरोना का टाइम है हम नहीं चाहते किसी तरह की डिस्टरबेंस हो, सरकार से अनुरोध है कि समस्या का हल ढूंढ लें, मेरी तरफ से सरकार को आश्वासन है कि हम पूरा सहयोग करेंगे पर हमें न्याय चाहिए, अन्यथा मुझे ऐसा दिख रहा है कि आंदोलन निश्चित है
4 Oct 2020
Read More »

कल राजस्थान में दिखेगा राजनीति का अजब नजारा: कांग्रेस कल करेगी मौन सत्याग्रह तो बीजेपी का सड़कों पर होगा उग्र हल्ला बोल, यूपी के हाथरस में गैंगरेप-हत्या और राहुल-प्रियंका गांधी के साथ किए गए बर्ताव के विरोध में कांग्रेस करेगी गांधीवादी तरीके से मौन सत्याग्रह, जयपुर में शहीद स्मारक पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा मौन सत्याग्रह, गोविंद सिंह डोटासरा, गहलोत कैबिनेट के मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल, वहीं प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर भाजपा उतरेगी सड़कों पर, जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोलते हुए तोड़ेगी धारा 144, जयपुर में सतीश पूनियां के निर्देशन में सुबह 11 बजे सिविल लाइन फाटक पर किया जाएगा प्रदर्शन
4 Oct 2020
Read More »

विकास पसंद नहीं, इसलिए कराना चाहते हैं देश-प्रदेश में सांप्रदायिक दंगा- सीएम योगी: हाथरस कांड पर विपक्ष की राजनीति पर योगी का पलटवार, चुप्पी तोड़ते हुए बोले मुख्यमंत्री योगी- जिसे विकास अच्छा नहीं लग रहा, वे लोग देश में और प्रदेश में करवा रहे जातीय दंगा, भड़काना चाहते हैं सांप्रदायिक दंगा, दंगे की आड़ में रुक जाएगा देश-प्रदेश का विकास, दंगे की आड़ में उनकी रोटियां सेंकने के लिए मिलेगा उनको अवसर, इसलिए करते रहते हैं नए-नए षडयंत्र
4 Oct 2020
Read More »

आखिर बीजेपी किस हिन्दू संस्कृति की बात करती है? – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- हाथरस में रात को 2 बजे कर दिया गया बच्ची का अंतिम संस्कार, यह लापरवाही है हृदयविदारक है और पूरे देश के स्मृति पटल पर छाई रहेगी हमेशा के लिए, रात को पुलिस की देखरेख में आपने कर दिया दाह-संस्कार, मां बिलखती रही सिर्फ अपनी बच्ची के अंतिम दर्शनों के लिए, जबकि कोरोना में भी दाह संस्कार में परिवार के 20 लोगों को दी गई है छूट, बिना कोरोना के भी अंतिम संस्कार में बॉडी पहले सौंपी जाती है परिवार को, हमारे सैनिक जो बॉर्डर पर शहीद होते हैं उनकी पार्थिव देह भी पहले आती है गांव तक, हेलीकॉप्टर से, प्लेन से आती है, विदेशों से भी लाये जाते हैं शव, यह सम्मान देने की बात हमारे देशवासियों के संस्कार, संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं के आधार पर हमेशा से है रही, ये सब बीजेपी के शासन में हुआ फिर किस हिन्दू संस्कृति की बात करती है बीजेपी?
4 Oct 2020
Read More »

सांसद हनुमान बेनीवाल ने की हाथरस में हुए लाठीचार्ज की घोर निन्दा: हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे RLD नेता व समर्थकों पर लाठीचार्ज मामला, पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी, मिलने के बाद मीडिया से बात करते वक्त चौधरी और उनके कार्यकर्ताओं पर योगी की पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की घटना की घोर निंदा, कहा- UP के हाथरस में RLD नेता व पूर्व लोकसभा सांसद श्री जयंत चौधरी जी व उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा कृत्य शोभनीय नही है
4 Oct 2020
Read More »




हाथरस कांड को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन: लखनऊ में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं ने दी गिरफ्तारियां, पूरे प्रदेश में डीएम को बर्खास्त करने की हो रही मांग, ऐसे में प्रियंका गांधी का बयान- हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था, उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनके रोल की जाँच हो, परिवार न्यायिक जांच माँग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके SIT की जांच जारी है, यूपी सरकार यदि जरा भी नींद से जागी है तो उसे परिवार की बात सुननी चाहिए
4 Oct 2020
Read More »


