



Day: October 2, 2020


‘किसानों को खून के आंसू रुला रही मोदी सरकार, कौन करेगा रक्षा’, कृषि कानून पर सोनिया का वार- किसानों की मांग को सही, देश के किसान और खेत मज़दूर कृषि विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर कर रहे आंदोलन, खून-पसीना देकर अनाज उगाने वाले अन्नदाता रो रहे खून के आंसू, पीएम किसानों के साथ कर रहे नाइंसाफी, कानूनों को बताया काला कानून, किसानों को लेकर सोनिया गांधी ने कहा- तीन काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी कांग्रेस
2 Oct 2020
Read More »

‘अपने गिरेबान में झांको, नौटंकी मत करो, छोड़ो चमचागिरी’ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष, बोले सतीश पूनियां- सरकार खुद गुड़ खाए और गुलगुलों से परहेज की नसीहत, हाथरस में राहुल-प्रियंका के साथ धक्का मुक्की और गिरफ्तार के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने किया था जयपुर के अम्बेडकर सर्किल पर विरोध प्रदर्शन, जिसे सतीश पूनियां ने बताया नौटंकी, बोले पूनियां- ‘नौटंकी मत करो, अपराधों की राजधानी राजस्थान दलित उत्पीड़न में दूसरे नंबर है, इसका जवाब है क्या आपके पास, गांधीगिरी या गांधी परिवार की चमचागिरी, क्या धारा 144 यहां लागू नहीं है..पहले अपने गिरेबान में झांको’
2 Oct 2020
Read More »

‘विपक्ष को आना चाहिए आगे, सच्चाई पता करना उनका काम’ विपक्ष के सवाल का सीएम गहलोत ने दिया जवाब- हाथरस में राहुल और प्रियंका निभा रहे विपक्ष का कर्तव्य लेकिन बीजेपी ऐसा करने में विफल, खेरवाड़ा घटना का उदाहरण देते हुए बोले सीएम गहलोत- मदन दिलावर सहित विपक्ष के नेता घटनास्थल पर गए, हमने नहीं रोका, उनकी तरह कोई भी विपक्ष का नेता आए और सच्चाई पता करें, पुलिस प्रोटेक्शन के साथ सरकार खुद करेगी सहयोग लेकिन विपक्ष अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा, बोले मुख्यमंत्री- अगर विपक्ष का कोई नेता दिल्ली या राजस्थान से यहां आए और घटनास्थल पर जाना चाहिए तो हमें नहीं कोई आपत्ति, अगर कुछ छिपा नहीं तो आपत्ति भी नहीं, ये विपक्ष का अधिकार लेकिन हाथरस में रात दो बजे बच्ची का दाह संस्कार पुलिस वालों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ किया जबकि कोरोना काल में भी 20 लोगों को दाह संस्कार करने की इजाजत, कार्यवाही करना और लापरवाही करना करना दोनों अलग अलग बातें, जो विपक्ष की निभा रहा असली भूमिका, उसके साथ यूपी पुलिस ने ऐसा बर्ताव किया जिसकी करता हूं निंदा
2 Oct 2020
Read More »

पीएम मोदी ने किया बापू को नमन, महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री, ट्वीट करते हुए कहा- हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को करते हैं नमन, बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे, उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है, विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
2 Oct 2020
Read More »

गांधी जयंती आज, देश मना रहा महात्मा गांधी की 151 जयंती, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के गांधी सर्किल और सचिवालय पहुंच बापू को किया नमन, गांधी जयंती पर प्रदेशभर में ‘कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन’ चलाने जा रही प्रदेश कांग्रेस, मुख्यमंत्री ने कहा— प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु संकल्पबद्ध है राज्य सरकार, हमारे संकल्प और अथक प्रयासों की सफलता के लिए जनता का सहयोग और भागीदारी है जरूरी
2 Oct 2020
Read More »





