Day: October 2, 2020

482055 Up

हाथरस के एसपी-डीएसपी को सस्पेंड किए जाने पर बोलीं प्रियंका गांधी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कुछ मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा? हाथरस की पीड़िता, उसके परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया? हाथरस के डीएम, एसपी के फोन रिकार्ड्स पब्लिक किए जाएँ, मुख्यमंत्रीजी अपनी जिम्मेदारी से हटने की कोशिश न करें, देश देख रहा है, इस्तीफा दो मुख्यमंत्री योगी जी

Read More »
Vasundhara Raje Vs Ashok Gehlot

राजस्थान में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को घेरा, पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा- पिछले कुछ समय से प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामने आ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं, कोरोना संक्रमण के बीच शर्मसार करने वाली ये घटनाएं सभ्य समाज के ​लिए चुनौती, राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से ध्यान देने की जरूरत, ऐसे जघन्य कृत्यों के लिए मिलनी चाहिए तत्काल सजा

Read More »
UMA Bharti

हाथरस कांड को लेकर उमा भारती का बड़ा बयान, मीडिया को पीड़ित परिवार से मिलने देने का अनुरोध, बीजेपी नेता उमा भारती ने टवीट कर जताई पीड़ित परिवार के लिए संवेदना, कहा— मैं कोरोना पॉजिटिव, नहीं तो उस परिवार के साथ बैठी होती, मेरा अनुरोध है कि मीडिया और अन्य राजनीतिक दलों को पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए, सीएम योगी साफ सुधरी छवि के नेता, पुलिस की संदेहपूर्ण कार्यवाही से प्रदेश सरकार और बीजेपी की छवि पर आई आंच

Read More »
Ashok Gehlot(8)

राहुल-प्रियंका गांधी राजस्थान क्यों नहीं आते? यह है बहुत बेहूदा तर्क- सीएम गहलोत ने किया बीजेपी पर पलटवार: हाथरस की घटना को राजस्थान की घटना से जोड़कर बयान देने वाले बीजेपी नेताओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया जवाब, कहा- हाथरस में इतनी निंदनीय घटना हुई है, डेमोक्रेसी के अंदर मुख्य विपक्षी दल का कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता वहां जाना चाहता है, और अगर वहां छिपाने की कोई बात नहीं है, तो रोकने की बात क्यों होनी चाहिए? जो लोग टिप्पणी करते हैं कि राहुल जी, प्रियंका जी राजस्थान क्यों नहीं आते, उनका तर्क है बिल्कुल ही बेहूदा, मैं उनको कहना चाहूंगा वो यहां क्यों आएँगे? यहां उनकी सरकार है वो हमारी बात पर करते हैं विश्वास, हम रिपोर्ट भेजते हैं, उस पर हमारे नेता करेंगे विश्वास, वहां राहुल जी, प्रियंका जी विपक्ष के नेता के रूप में जा रहे थे, आप यहां विपक्ष के नेता के रूप में आओ, चाहे अमित शाह जी आएं, चाहे धर्मेंद्र प्रधान जी आएं, कोई भी आओ और देखो यदि यहां घटना हुई तो कार्रवाई हुई कि नहीं हुई, उनको अपनी भूमिका निभानी चाहिए, विपक्ष का धर्म निभाना चाहिए

Read More »
Yogi

‘अपराधियों को ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा’ हाथरस मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले योगी- उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध, माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित, इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में प्रस्तुत करेगा एक उदाहरण

Read More »