Day: October 1, 2020

Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: पैदल हाथरस जा रहे राहुल गांधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पहले हुई धक्का मुक्की, बाद में किया लाठीचार्ज, गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, पुलिस ने काफिला रोका तो पैदल हुए रवाना, रास्ते में पुलिस ने रोककर की धक्का ​मु​क्की, प्रदेशाध्यक्ष अजय लाल लल्लू को भी लगी चोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो राहुल गांधी बोले- हमने कौनसा कानून तोड़ा बताए यूपी पुलिस, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल गांधी को लाठियों से पीटने का लगाया आरोप

Read More »
Vishvendra And Rajendra Rathore

सचिन पायलट के बाद अब विश्वेन्द्र सिंह के प्रति भी उमड़ा राजेंद्र राठौड़ का प्रेम: पूर्व मंत्री स्व. दिगम्बर सिंह की जयंती कार्यक्रम में भाग लेने भरतपुर पहुंचे राजेन्द्र राठौड़, दो-जिस्म एक-जान वाली दोस्ती थी राठौड़ और दिगम्बर सिंह की, कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह के प्रति उमड़ा राजेन्द्र राठौड़ का प्रेम, कहा- ‘विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस के लिए ऑक्सीजन बनकर किया था काम, लेकिन अब यह ऑक्सीजन का पाइप हो गया है अलग, ऑक्सीजन न मिलने पर जो हालत गंभीर रोगियों की हो जाती है, कुछ ऐसी ही हालत हो गई है बिना ऑक्सीजन भरतपुर संभाग में कांग्रेस की, विश्वेंद्र सिंह से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं मधुर,’ क्या विश्वेंद्र सिंह भाजपा में होंगे शामिल? इस सवाल पर बोले राठौड़- राजनीति संभावनाओं से भरी, कुछ भी संभव है

Read More »
Rahul And Priyaka In Hathras

हाथरस: इंसाफ के नाम पर सियासत हुई तेज, प्रियंका-राहुल के काफिले को पुलिस ने रोका तो पैदल मार्च पर निकले, पीड़ित परिवार से मिलने निकले कांग्रेसी नेता तो पुलिस ने रास्ते में रोका काफिला, अब पैदल हाथरस के लिए निकले प्रियंका—राहुल, साथ में हैं अन्य कांग्रेसी नेता, प्रियंका ने बीच रास्ते में बीजेपी सरकार पर बोला हमला, योगी सरकार को बताया संवेदनहीन, योगी सरकार को नींद से जगाने की कही बात

Read More »
Yogi Vs Priyanka

क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है योगी सरकार- प्रियंका, हाथरस घटना पर योगी सरकार पर जड़े आरोप, बोलीं​ प्रियंका- जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है पीड़ित परिवार, सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया, लगाईं जा रही हैं बंदिशें, पूरे परिवार को रखा है नजरबंद, बात करने पर भी मनाही, बलरामपुर घटना पर भी प्रियंका का फूटा गुस्सा, कहा- मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती, यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं, मुख्यमंत्री योगी की जवाबदेही का वक्त है, जनता को चाहिए बस जवाब

Read More »
Shivraj Singh Vs Kamalnath

यूपी के हाथरस और बलरामपुर के बाद अब मध्यप्रदेश में भी हुई हैवानियत, खरगोन जिले में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही तीन आरोपियों की तलाश, कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा, शिवराज सरकार को बताया बेशर्मराज’ मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘यही राक्षसराज वापस लाने के लिए विधायक खरीदे थे शिवराज जी’

Read More »
Pilot Wish To Dotasara

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन आज, बधाई और शुभकामनाओं का दौर जारी, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दी डोटासरा को बधाई, कहा- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं आपकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ

Read More »
Ashok Gehlot 620x400(3)

हाथरस की घटना को बारां की घटना से कम्पेयर करने पर नाराज हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: हाथरस में हुई अनुसूचित जाति की युवती के गैंगरेप और हत्या की घटना को विपक्ष और मीडिया ने जोड़ा बारां की घटना से, इस पर मुख्यमंत्री गहलोत का बयान- हाथरस में हुई घटना बेहद निंदनीय है उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम, लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के बारां में हुई घटना को हाथरस की घटना से किया जा रहा है कम्पेयर, जबकि बारां में बालिकाओं ने स्वयं दिए मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान, अपने साथ ज्यादती नहीं होने एवं स्वयं की मर्जी से लड़कों के साथ घूमने जाने की बात की स्वीकार, बालिकाओं का करवाया गया है मेडिकल भी, वहीं अनुसन्धान में सामने आया कि लड़के भी हैं नाबालिग, जांच अभी भी है जारी, घटना होना हैबएक बात और कार्यवाही होना दूसरी, घटना हुई तो कार्यवाही भी हुई तत्काल, इस केस को मीडिया का एक वर्ग और विपक्ष हाथरस जैसी वीभत्स घटना से कर रहा है कम्पेयर, ऐसा करके प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने का किया जा रहा है काम

Read More »