



Day: October 1, 2020



हाथरस मामले पर हनुमान बेनीवाल ने साधा योगी सरकार पर निशाना, पुलिस द्वारा जबरन युवती के दाह संस्कार को बताया गलत, जिम्मेदार पुलिस और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, बोले बेनीवाल— हाथरस में एक बेटी के साथ जो निंदनीय कृत्य हुआ, उसके निधन हो जाने के बाद वहां की पुलिस तथा प्रशासन ने सभी सामाजिक परंपराओं को तोड़ते हुए उस बिटिया का मध्य रात्रि को अंतिम संस्कार कर दिया जो पूर्णतया गलत, अंतिम संस्कार के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ की जाए सख्त कार्यवाही
1 Oct 2020
Read More »



राजस्थान: अभिभावकों से फीस वसूली नहीं कर सकेंगे स्कूल संचालक, अभिभावकों को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत, अदालत ने लगाई स्कूलों की फीस वसूली पर रोक, खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर लगाई रोक, 9 अक्टूबर तक फीस वसूली पर रहेगी रोक, मामले की अंतिम सुनाई 5 अक्टूबर को, राज्य सरकार के फीस स्थगन के आदेश में हाईकोर्ट में चुनौती दी थी 200 निजी स्कूलों की सोसायटी ने, राज्य सरकार ने ट्यूशन फीस का 70 फीसदी अभिभावकों से चार्ज करने का दिया था आदेश, निजी स्कूलों ने बड़ा नुकसान होने का दिया था हवाला
1 Oct 2020
Read More »

योगी सरकार का अहंकार होगा चकनाचूर – सचिन पायलट: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने का मामला, मामले को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- हाथरस की बेटी के परिजनों के आँसू पोंछने जा रहे श्री राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथ यूपी पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और गिरफ्तारी घोर निंदनीय, लोकतंत्र में आवाजों को दबाना है अहंकार की निशानी और UP सरकार का अहंकार अब होगा चकनाचूर
1 Oct 2020
Read More »

सोनभद्र घटना के ट्रेक पर आगे बढ़ रही यूपी पुलिस, हाथरस जा रहे राहुल-प्रियंका और यूपी पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, दोनों को पुलिस ले गई हाइवे के एफ-1 गेस्ट हाउस, पिछले साल जुलाई में भी कुछ ऐसा ही हाई वोल्टेज ड्रामा किया था प्रियंका गांधी ने, सोनभद्र के घोरवेल तहसील के उभ्भा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई थी 10 लोगों की हत्या, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गईं प्रियंका, बीच रास्ते पुलिस ने रोका तो बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई प्रियंका, बाद में पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में किया कैद, बाद में पीड़ित परिवारों के सदस्यों को वहीं बुलाकर कराई मुलाकात, इससे पहले एक मामले में भी प्रियंका को लिया था हिरासत में, हंगामा तेज हुआ तो सरकारी जीप में बिठाकर अकेले पीड़ितों के घर लेकर गई थी पुलिस
1 Oct 2020
Read More »

यूपी पुलिस का राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार बल का अलोकतांत्रिक उपयोग- सीएम गहलोत, हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के राजस्थान के मुख्यमंत्री, बोले गहलोत- यूपी बीजेपी सरकार के कार्यों से आती है राजनीतिक प्रतिशोध की बू, तानाशाही तरीके से कर रहे काम, जिस तरह से यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अवैध रूप से हिरासत में लेना निंदनीय, यह बल का अलोकतांत्रिक और क्रूर उपयोग, यूपी की योगी सरकार विपक्षी के नेताओं को कर रही परेशान
1 Oct 2020
Read More »

यूपी: ये लाठियां हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती- प्रियंका, पुलिस की हिरासत में प्रियंका गांधी भी, राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी लिया हिरासत में, पुलिस ने हाथरस जाने की इजाजत देने से किया मना लेकिन दोनों कांग्रेस नेता हाथरस जाने की बात पर अड़े, दोनों को पुलिस जीप से वापिस भेजने की तैयारी, जीप को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरा, पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, प्रियंका ने कहा ‘ये लाठियां हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती’ तो राहुल बोले ‘UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है’
1 Oct 2020
Read More »


