Day: September 24, 2020

Bhupesh Baghel

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन को बेचने के बाद नजरें किसानों की जमीनों पर- बघेल, कृषि बिलों के विरोध में केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- आपने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन बेच दिया, अब आपकी नजर किसानों की जमीन पर, अब कोई भी अपने गोदाम में कितना भी सामान रख सकता है, कुछ लोग भारत में अनाजों के, दलहन-तिलहन के मूल्य पर नियंत्रण करेंगे, इससे आम उपभोक्ता पर जबरदस्त पड़ने वाली है मार

Read More »
Kamalnath Vs Shivraj Singh

15 साल झूठ बोलने के बाद शिवराज जी रोज़ 3 झूठ बोलते हैं- कमलनाथ, मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर कमलनाथ ने साधा शिवराज सिंह पर निशाना, कमलनाथ ने कहा- ये करेंगे 2 हजार लोगों का फायदा और कहेंगे की हमने 20 लाख लोगों का फायदा कर दिया। ये झूठ की राजनीति बहुत हो गई। आने वाले उपचुनाव में मध्य प्रदेश की जनता सच्चाई का साथ देगी, मतदाता बहुत समझदार हैं, मैंने सोचा था कि 15 साल झूठ बोलने के बाद शिवराज जी ने सबक ले लिया होगा, जब 2018 चुनाव में प्रदेश की जनता ने उन्हें घर बैठाया परन्तु वे बाज नहीं आने वाले….. रोज़ 3 झूठ बोलते हैं। हमने संबल योजना में फर्जी लोगों को हटाया था

Read More »
Naqvi 1

किसानों को बिचौलियों से मुक्ति देने वाला बिल है- नकवी, कृषि बिलों के समर्थन में बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी, कांग्रेस पर लगाया भ्रम पैदा करने का आरोप, कहा— बिल किसानों के हित में, किसानों की समस्याओं का ये है समाधान, भय और भ्रम का माहौल पैदा करके बिचौलियों की जागीरदारी को बचाने की चल रही है कोशिश, इनके कहने से नहीं होने वाला है कोई बिल वापस

Read More »
Congress Vs Modi

कृषि बिलों पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, कहा- ‘बेलगाम नेतृत्व के बुरे प्रभाव’, कांग्रेस ने कहा- प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कृषि अध्यादेश किसानों को कहीं भी उपज बेचने की आजादी देते हैं लेकिन क्या प्रधानमंत्री जानते हैं कि देश में 80 प्रतिशत किसान दो एकत्र से भी कम जमीन के मालिक, क्या उठा पाएंगे पंजाब से कलकत्ता और हरियाणा से चेन्नई जाने का परिवहन का खर्चा

Read More »
Rahul Gandhi

राहुल गांधी हो गए हैं लफ्फाजी का लॉलीपॉप- मुख्तार अब्बास नक़वी, केंद्रीय मंत्री नकवी ने साधा राहुल गांधी पर जोरदार जुबानी हमला, बोले नकवी— रोज़ कहीं से उधार कविता लिखाकर ट्वीट कर देते हैं राहुल गांधी, लफ्फाजी से ज्यादा इनके पास और कुछ रह नहीं गया, वे तो अब लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं

Read More »

चीन सीमा पर अरुणाचल से लद्दाख तक 43 पुलों का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आधे से अधिक पुलों का सीधा संबंध चीनी सीमा से, जो मौजूदा हालात के हिसाब से काफी अहम, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में निचिफू सुरंग की नींव भी रखेंगे रक्षामंत्री

Read More »
shelja and pilot

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा का जन्मदिन आज, राजस्थान के पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दी कुमारी शैलजा को जन्मदिन की बधाई, कहा: कुमारी शैलजा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ

Read More »
Virat Kohli Pm Modi Jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे विराट कोहली समेत फिटनेस स्टार्स से बात, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की पहली वर्षगांठ पर लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक करेंगे पीएम मोदी, विराट कोहली, मिलिंद सोमन और रुजुता स्वेकर सहित फिटनेस स्टार से बात करेंगे पीएम मोदी, पोषण, स्वास्थ्य और फिटनेस पर होगी बातचीत, फिटनेस स्टार्स अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में बताते हुए लोगों को देंगे फिट होने के टिप्स

Read More »