Day: August 24, 2020

Img 20200824 Wa0163

आखिर क्या गुल खिलाएगी कांग्रेस में फैली गुटबाजी: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, शशि थरूर और कपिल सिब्बल पहुंचे गुलाम नबी आजाद के आवास पर, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद तीनों नेता पहुंचे गुलाम नबी के आवास पर, ये चारों नेता शामिल थे सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में, इस लेटर बम के कारण ही वर्किंग कमेटी की बैठक में मचा था बवाल, ऐसे में अब इन चारों नेताओं का गुलाम नबी के घर अलग से मीटिंग करना दे रहा एक नई गुटबाजी का संकेत

Read More »
1600x960 610606 Manohar Lal

‘हरियाणा सरकार पर कोरोना का साया – मुख्यमंत्री खट्टर भी आए चपेट में’ – हरियाणा का सियासी अपडेट: हरियाणा विधानसभा स्पीकर और बीजेपी के दो विधायकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी आ गए हैं कोरोना की चपेट में, खट्टर ने खुद ट्वीट कर दी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी, इससे पहले आज ही स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता और बीजेपी के दो विधायकों की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, इसके अलावा विधानसभा के छः कर्मचारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, दो दिन बाद शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर बना संशय, ऐसे में कैसे शुरू होगा विधानसभा का सत्र?

Read More »
Img 20200824 Wa0144

सोनिया गांधी ही बनीं रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बैठक में नहीं बनी नए अध्यक्ष पर एक राय, ज्यादातर नेताओं ने सोनिया गांधी के नाम पर ही दी अपनी सहमति, सोनिया के आलावा फिर दूसरी चॉइस नेताओं ने बताया राहुल गांधी को, लेकिन राहुल पहले ही कर चुके हैं साफ, वो नहीं बनेंगे अब दुबारा पार्टी अध्यक्ष और ना ही प्रियंका गांधी बनेंगी, गांधी परिवार के अलावा किसी और नेता का नाम पर राजी नहीं हैं पार्टी के अधिकांश नेता, ऐसे में फिलहाल सोनिया गांधी को ही उठानी पड़ेगी यह जिम्मेदारी

Read More »
Ghanshyam Tiwari

‘पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी की होगी बीजेपी में वापसी’ – राजस्थान का सियासी अपडेट: कांग्रेस नेता घनश्याम तिवाड़ी की बीजेपी में वापसी की चर्चाओं ने फिर पकड़ा जोर, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से अनबन के चलते पार्टी से अलग हुए थे तिवाड़ी, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले बनाई थी अपनी अलग पार्टी, लेकिन चुनाव में जीतना तो दूर बल्कि जमानत हुई थी जब्त, उसके बाद मार्च 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे घनश्याम तिवाड़ी, लेकिन कांग्रेस में भी तिवाड़ी को नहीं मिली कुछ खास तवज्जो, इधर प्रदेश भाजपा में वसुंधरा विरोधी खेमा हो रहा एकजुट, पहले हनुमान बेनीवाल की पार्टी से गठबंधन, फिर किरोडी लाल मीणा की बीजेपी में वापसी और अब घनश्याम तिवाड़ी को लेकर आने की तैयारी में है यह खेमा

Read More »
(Rajasthan Legislative Assembly)

राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए ​स्थगित, तीन दिन का विशेष सत्र आज हुआ समाप्त, कांग्रेस की ओर से पेश किए गए सभी आठों विधेयक हुए पारित, हंगामे से भरपूर रही आज की कार्रवाई, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को सदन से बाहर निकाले जाने पर बीजेपी विधायकों ने की थी जमकर नारेबाजी, अंत में स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्रवाई अनिश्चित काल के लिए की स्थगित

Read More »
Kapil Sibal Rahul Gandhi

कपिल सिब्बल ने नाराजगी जताई तो सुरजेवाला ने दी सफाई- राहुल गांधी ने नहीं लगाए बीजेपी से मिलीभगत के आरोप: सुरजेवाला ने सिब्बल के ट्वीट पर दिया जवाब, कहा- ‘राहुल गांधी ने इस तरह की नहीं कही कोई भी बात और ना ही इस संबंध में किया है कोई जिक्र, कृपया कोई भी गलत सूचना ना फैलाएं, लेकिन हां हम सब क्रूर मोदी राज से लड़ने के लिए एकजुट हैं ना कि आपस में या कांग्रेस से लड़ने के लिए,’ इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी से आई थी खबर, कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग करने वाले कांग्रेस नेताओं पर राहुल गांधी द्वारा बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाने की खबर, इसके बाद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर जताई थी नाराजगी

Read More »