



Day: August 10, 2020


राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: सचिन पायलट अपने सभी विधायकों के साथ राहुल गांधी के निवास पर, प्रियंका गांधी अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल भी आवास पर मौजूद, सभी लोगों के बीच चल रही है अहम बैठक, सूत्रों की मानें तो पायलट कुछ और मांगें रख सकते हैं आलाकमान के सामने, खुद के सम्मान को बचाए रखने के लिए कोई बड़ा पद या राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी की हो सकती है मांग, लेकिन जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री गहलोत की रजामंदी के बिना किसी तरह की कोई मांग शायद ही मानी जाए पायलट की
10 Aug 2020
Read More »

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात में रखी पांच मांगें, 1- पायलट को फिर से डिप्टी सीएम बनाने व एक महत्वपूर्ण विभाग देने की मांग, 2- पायलट को AICC का महासचिव भी बनाने की मांग, 3- पायलट की इच्छानुसार मंत्रिमंडल में तीन और मंत्री शामिल करने की मांग, 4- किसी बागी विधायक के खिलाफ नहीं होगी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई और 5- अविनाश पांडे की जगह प्रियंका गांधी को राजस्थान का प्रभारी बनाने की मांग, लेकिन पायलट की पांचवीं मांग को प्रियंका गांधी ने किया तुरन्त खारिज, वहीं बाकी की मांगों पर अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी विचार, सोनिया गांधी द्वारा गठित की जाएगी यह कमेटी, वहीं जानकार सूत्रों की मानें तो फिलहाल पायलट की किसी भी मांग पर नहीं होगा कोई विचार, बिना किसी शर्त के एक बार वापस लौटना होगा पायलट और समर्थक विधायकों को
10 Aug 2020
Read More »

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: सचिन पायलट और राहुल-प्रियंका गांधी की मुलाकात पर कांग्रेस का आया आधिकारिक बयान, केसी वेणुगोपाल ने जारी किया बयान, कहा- सचिन पायलट ने की राहुल गांधी से मुलाकात, सचिन पायलट पार्टी हित मे काम करने के लिए प्रतिबद्ध, पायलट की शिकायतों के लिए बनाई गई है कमेटी, सोनिया गांधी ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाने के दिए निर्देश, पायलट के उठाए मुद्दों को देखेगी यह कमेटी
10 Aug 2020
Read More »

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: पायलट खेमा छोड़कर सबसे पहले जयपुर लौटे विधायक भंवर लाल शर्मा के बदले सुर, दिया बड़ा बयान: मेरा पार्टी से कोई गीला शिकवा नहीं है, पार्टी में पहले भी था, अभी भी हूँ, आगे भी रहूंगा, मुख्यमंत्री गहलोत से मेरी बात हो गई है, मेरी क्षेत्र के विकास से सम्बंधित सभी मांगें मान ली गई हैं, मेरी जो नाराजगी थी वो दूर हो गई है, मैं कांग्रेस के साथ हूं और राजस्थान में अशोक गहलोत कांग्रेस के मुखिया हैं, गहलोत सरकार को कोई खतरा नहीं हैं
10 Aug 2020
Read More »

“कम समय में बहुत सारी धारणाएं बनाई जा रही है- विश्वेन्द्र सिंह,” राजस्थान के सियासी घमासान से जुड़ा बड़ा अपडेट : विश्वेन्द्र सिंह ने ट्वीट कर कहा, कम समय में बहुत सारी धारणाएं, बहुत सारी अफवाहें और बहुत सी तथ्यात्मक गलत कहानियाँ बनाई जा रही है, अपने घोड़े सब पकड़ कर रखते है! नवीनीकरण के लिए यहां देखें! इससे पहले पायलट खेमे के विधायक भंवर लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर की थी सीएम अशोक गहलोत से मुलाक़ात, इसे देख कर लगाए जा रहे है बहुत सारे कयास
10 Aug 2020
Read More »


‘जयचंद बने रायचंद’ राजस्थान की सियासत में सबसे बड़ा अपडेट: भंवरलाल शर्मा पहुंचे CMR, वापसी की रिक्वेस्ट लेकर सीएमआर पहुंचे विधायक भंवरलाल शर्मा, पायलट खेमे के विधायक हैं भंवरलाल शर्मा, कुछ और विधायक भी हैं साथ, सरदारशहर (चूरू) सीट से विधायक हैं भंवरलाल शर्मा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मुलाकात के बाद सीएमआर से निकलने की मिल रही जानकारी
10 Aug 2020
Read More »


सचिन पायलट और राहुल-प्रियंका मुलाकात पर सतीश पूनियां का बड़ा तंज: कहा- हम तो पहले ही कह रहे थे, झगड़ा कांग्रेस का, तोहमत बीजेपी पर, बेचारी राजस्थान की जनता 31 दिन तक कांग्रेस की रामलीला देखती रही, बहन प्रियंका गांधी और भाई राहुल गांधी जागे बड़ी देर से, बेचारे अशोक गहलोत जी, कांग्रेसी खूब भागे, राजस्थान के मजदूर-जवान और किसान फिर अभागे रे, चलो झगड़ा निपट गया हो तो जनता से माफ़ी मांगों, कुछ काम करो फटाफट, वादे के मुताबिक किसानों का कर्जा माफ़ करो, बेरोजगारों की लंबित मांगों को पूरा करो, पानी-बिजली व स्कूल फीस माफ कराओ, अपराधों को रोको, 31 दिन के भाषण के साथ-साथ खर्चे का हिसाब दो, पहले इतना करो आगे का होमवर्क फिर बताऊंगा
10 Aug 2020
Read More »


