



Day: August 1, 2020


राजस्थान के सियासी घमासान के बीच SOG को मिली बड़ी कामयाबी, विधायक खरीद-फरोख्त की ऑडियो टेप जांच में पाई गई सही, एसओजी ने ऑडियो टेप की एफएसएल जांच करवाई जो सही पाई गई, यानि टेप से किसी तरह की नहीं की गई है छेड़छाड़, आगे की जांच के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के आवाज के नमूने की जांच जरूरी, इसके लिए एसओजी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में लगाई अर्जी, नोटिस देने के बावजूद राजेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा नहीं आ रहे वॉयस सैंपलिंग के लिए, उधर कोर्ट में संजय जैन ने वॉयस सैंपलिंग देने से किया मना, दो आरोपी भी कर चुके हैं वॉयस सैंपल देने से मना
1 Aug 2020
Read More »

“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा” – सचिन पायलट ने किया बाल गंगाधर तिलक को याद: कहा- स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा का नारा देकर युवाओं के मन में देशप्रेम की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ
1 Aug 2020
Read More »


देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-अजहा ‘बकरीद’, जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, ऐहतियात के साथ मनाया जा रहा पर्व, थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद लोगों को मस्जिद में मिला प्रवेश, गले मिलने की जगह नमस्ते करते दिखे नमाजी, जमा होने वाली भीड़ पुलिस लगा रही पाबंदियां, कुछ जगहों पर हुआ हेल्थ प्रोटोकॉल का उल्लंघन, बिना मास्क के घुमते दिखे नमाजी तो कुछ ने नहीं किया सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन
1 Aug 2020
Read More »

सुशांत केस की जांच पर बोले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र और बिहार में विवाद न पैदा करें, बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- उन लोगों की निंदा करूंगा जो मुंबई पुलिस की दक्षता पर उठा रहे सवाल, शुक्रवार को पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की थी सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग, वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मुंबई पुलिस पर लगाया था सहयोग न करने का आरोप, उद्धव बोले— अगर किसी के पास इस मामले के बारे में कोई सबूत है तो वो इसे हमारे पास ला सकते हैं, हम पूछताछ करेंगे और दोषी को सजा भी देंगे
1 Aug 2020
Read More »

‘5 अगस्त हमारे लिए काला दिन’ जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी बोलीं- ऐतिहासिक नहीं काला दिन है 5 अगस्त, इल्तिजा मुफ्ती ने कहा— जम्मू-कश्मीर में बनाया जा रहा खौफ का वातावरण, यहां किसी को नहीं बोलने की आजादी, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वर्षगांठ है 5 अगस्त, पिछले एक साल से हिरासत में है महबूबा मुफ्ती जिसे 3 महीने आगे बढ़ा दिया गया है
1 Aug 2020
Read More »


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद: कहा- ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुबारकबाद, ईद का यह त्यौहार हमें नेक नीयत और इंसानियत के साथ समाज के गरीब एवं जरूरतमंद तबके की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है, यह त्यौहार हमें सिखाता है कि देश-प्रदेश के लिए हम हमेशा त्याग और बलिदान करने के लिए तैयार रहें, इस मुबारक मौके पर देश एवं प्रदेश में अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि की दुआ, कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए अपने घरों में रहकर ही करें इबादत
1 Aug 2020
Read More »

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने साधा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना: कहा- धन्य है जी, पहले “बकरामंडी” बताया, फिर खुद ही “बकरीद” पर पाकिस्तान की ओर ले गए, तारीख भी “14 अगस्त” है, मेहमानबाजी भी “गाज़ी फ़कीर” की, बातें बड़ी बड़ी,आप अनुभवी हैं, रेट भी आपको पता हैं, जाते जाते ये तो बता देते “लक्जरी” की बजरी कहाँ से आयेगी?
1 Aug 2020
Read More »


