



Day: July 29, 2020



क्या रामेश्वर डूडी ने छोड़ दिया सचिन पायलट का साथ? गोविंद सिंह डोटासरा के शपथग्रहण कार्यक्रम से जुड़ा एक रौचक किस्सा: कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी, कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर डूडी बैठे मुख्यमंत्री गहलोत के पीछे दूसरी पंक्ति में, लेकिन जब सीएम गहलोत की नजर पड़ी डूडी पर तो तत्काल अग्रिम पंक्ति में रामेश्वर डूडी के लिए लगवाई गई कुर्सी, और खुद गहलोत ने पीछे मुड़कर हाथ से उठाकर डूडी को अग्रिम पंक्ति में बैठने के लिए कहा, जबकि कई बड़े नेता और मंत्रीगण बैठे थे सामने स्टेज से नीचे, इसको देख एक बारकी सब रह गए दंग, क्योंकि रामेश्वर डूडी को माना जाता है सचिन पायलट समर्थक, RCA चुनाव के समय भी गहलोत और डूडी के बीच की अदावत आई थी सबके सामने, लेकिन आज हुए किस्से से अब लगाए जा रहे कयास, रामेश्वर डूडी के फिर से गहलोत कैम्प में लौट आने के कयास
29 Jul 2020
Read More »

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सचिन पायलट को दिया धन्यवाद: कहा- ‘बहुत बहुत धन्यवाद सचिन जी, मुझे भी उम्मीद है कि आप भाजपा और खट्टर सरकार की मेहमानवाज़ी छोड़कर उन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जिनकी मेहनत से सरकार बनी है, उनके मान-सम्मान को बरक़रार रखने के लिए जयपुर आकर कांग्रेस सरकार के साथ खड़े होंगे,’ इससे पहले पायलट ने दी थी डोटासरा को पदभार ग्रहण करने की बधाई
29 Jul 2020
Read More »


राहुल गांधी ने राफेल के लिए दी वायुसेना को बधाई साथ ही केन्द्र से फिर किए तीन सवाल, कहा- राफेल के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई, इस बीच, GOI जवाब दे सकता है: 1) प्रत्येक विमान की लागत Cr 526 करोड़ के बजाय Cr 1670 करोड़ क्यों है?, 2) 126 की जगह 36 विमान क्यों खरीदे गए?, 3) दिवालिया हुए अनिल अंबानी को HAL की जगह 30,000 करोड़ का ठेका क्यों दिया गया?
29 Jul 2020
Read More »


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने एक बार फिर कसा सचिन पायलट पर तंज: पीसीसी चीफ बने डोटासरा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बोले पांडे, कहा- अध्यक्ष के तौर पर ऐसी मिसाल कायम करें ताकि गद्दार के तौर पर नहीं बने पहचान, सचिन पायलट का नाम लिए बगैर बोले पांडे- महात्वाकांक्षा सभी की होती है, लेकिन बड़ी चीज भरोसे की है, यदि आपने खो दिया भरोसा तो फिर आप पर नहीं करेगा कोई विश्वास, आज इस कार्यालय में कांग्रेस के सभी बड़े नेता है मौजूद, अब कोई ताकत नहीं जो कांग्रेस को कर सके कमजोर, आज कांग्रेस का पूरा परिवार है एकजुट
29 Jul 2020
Read More »


सचिन पायलट ने दी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को बधाई, कहा – श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई, मुझे उम्मीद है की आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं जिनकी की मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे
29 Jul 2020
Read More »


