



Day: July 24, 2020



‘सचिन पायलट बन सकते हैं मुख्यमंत्री’ – सतीश पूनियां का बड़ा बयान: राजस्थान में सियासी गहमागहमी के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां का बयान बना चर्चा का विषय, पूनियां ने कहा- ‘यदि राजस्थान में बनती हैं परिस्थितियां तो सचिन पायलट भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री,’ पायलट को राष्ट्रीय नेता बताते हुए बोले पूनियां- कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने के बजाए सम्भालना चाहिए अपना घर, सचिन पायलट पिछले डेढ़ वर्ष से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री थे, वह पिछले छह वर्ष से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी थे, उन्होंने कोई लक्ष्य रखकर ही उठाया है इतना बड़ा कदम, हालांकि अभी मामला है अदालत में, अभी इस बारे में कुछ भी कहना होगी जल्दबाजी, पहले उन्हें तय करना है कि उन्हें क्या कदम उठना है, उसके बाद ही हम अपना निर्णय करेंगे, लेकिन यह स्पष्ट है कि गहलोत सरकार आ गई है गिरने की स्थिति में
24 Jul 2020
Read More »


‘राजभवन के अंदर कांग्रेस विधायकों ने लगाए तानाशाही बंद करो के नारे’, उबाल पर राजस्थान की सियासत, राजभवन के अंदर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नारेबाजी से गुंजा राजभवन, विधायक लगा रहे ‘अशोक गहलोत जिंदाबाद’ ‘न्याय करो न्याय करो’ और ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे, गवर्नर कलराज मिश्र से विधानसभा के विशेष सत्र बुलाये जाने की मांग को लेकर सीएम गहलोत सहित राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक, राजभवन के गार्डन में कांग्रेस विधायक लगा रहे नारे
24 Jul 2020
Read More »

गजेन्द्र सिंह शेखावत का सीएम गहलोत पर बड़ा हमला: सीएम गहलोत के राजभवन घेरने के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत,- क्या एक जिम्मेदार सीएम किसी राज्य के राज्यपाल से यह कह सकता है? गहलोत जी यह भूल जाते हैं कि वह जिस कुर्सी पर बैठे हैं वह शासन के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं
24 Jul 2020
Read More »

राजस्थान की सियासी महाभारत में पायलट खेमे ने शुरू किया ट्वीटर वॉर: विश्वेन्द्र सिंह और रामनिवास गावड़िया के बाद अब पायलट खेमे के लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने शायराना ट्वीट के जरिए निकाली अपनी भड़ास, कहा- “अभी गनीमत है सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं हूँ, वो मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं, वो कह रहा है के कुछ दिनों में मिटा के रख दूंगा नस्ल तेरी, है उसकी आदत डरा रहा है, मेरी फितरत डरा नहीं हूं”
24 Jul 2020
Read More »

‘सचिन पायलट खेमे के विधायकों का जबरदस्त ट्वीटर वॉर’ – राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान पर पायलट खेमें के विधायकों का शायराना अंदाज में ट्विटर वॉर लागातर जारी, विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा- “हम समुंदर हैं हमें ख़ामोश रहने दो, ज़रा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे” इस पर पायलट खेमें के ही विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा- “झूठ पीठ-पीछे चीखता चिल्लाता है, सत्य मौन रहकर भी कौहराम मचाता है”
24 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: गहलोत सरकार पहुंची राजभवन, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- लोकतंत्र में गुंडागर्दी, लाठी गोली, नहीं चला सकते, कैबिनेट ने फैसला ले लिया है विधानसभा सत्र बुलाने का, राज्यपाल विधानसभा सत्र बुलाने से नहीं रोक सकते, जनता ने गहलोत सरकार को दिया है बहुमत, सत्र बुलाने से नहीं रोका जा सकता, चुनी हुई सरकारों को गिराने लग गए तो जनता नहीं करेगी माफ, लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, सीएम गहलोत के पास है 102 विधायकों का समर्थन, विधानसभा सत्र बुलाएंगे तो सच्चाई आ जायेगी सामने, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, बीजेपी की खुल गई है पोल, सचिन पायलट और बीजेपी की खुल गई है पोल, लोकतंत्र का गला नहीं घुटने देंगे, राजस्थान की जनता है गहलोत सरकार के साथ
24 Jul 2020
Read More »



