



Day: July 24, 2020


‘मुख्यमंत्री गहलोत से नाराज राज्यपाल ने मांगा जवाब’ – राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: राज्यपाल कलराज मिश्र ने व्यक्त की अपनी नाराजगी और मुख्यमंत्री गहलोत से मांगा जवाब, सीएम गहलोत के राजभवन को घेरने सम्बन्धी बयान को लेकर राज्यपाल दुःखी और आहत, कहा- मेरे सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में किसी भी मुख्यमंत्री का ऐसा वक्तव्य मैंने नहीं सुना, चुने हुए विधायकों द्वारा राज्यपाल के आवास के अंदर धरना देना गलत परम्परा और दबाव की राजनीति की है शुरुआत, आप इन सब बिंदुओं पर करें अपनी स्थिति स्पष्ट
24 Jul 2020
Read More »



हनुमान बेनीवाल ने साधा सीएम गहलोत पर निशाना: कहा- महामारी एक्ट प्रभावी है, उसके बावजूद मंत्रियों व विधायकों की एक जगह बाड़ाबंदी करके अशोक गहलोत जी स्वयं नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं ! राजभवन को घेरने की बात कहकर गहलोत जी ने राज्यपाल पद व राजभवन की मर्यादा के खिलाफ बात कही है जो उनके अल्पमत वाले शासन की बौखलाहट है !
24 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: राजभवन में कांग्रेस का धरना हुआ खत्म, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- मुख्यमंत्री गहलोत अपना बहुमत करना चाहते हैं साबित, गहलोत सरकार का बहुमत यहां राज्यपाल के दर पर खड़ा है, हम यह कहने आए हैं कि हम राजस्थान की जनता की भलाई के लिए विधानसभा का सत्र चाहते है बुलाना, सभी विधायक इसीलिए आज राज्यपाल के समक्ष हुए उपस्थित, राज्यपाल मिश्र जिनका लंबा राजनीतिक अनुभव है, उन्होंने खुले मन से कहा है कि वह संविधान की अनुपालना बगैर किसी दबाव के करेंगे, कुछ टिप्पणियां लिखकर राज्यपाल ने सीएम गहलोत को दी है, राज्यपाल आर्टिकल 174 की पालना के लिए है कटिबद्ध, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज रात मंत्रिमंडल की दोबारा होगी बैठक, आज ही मंत्रिमंडल द्वारा राज्यपाल द्वारा दी गई टिप्पणियों पर निकाला जाएगा समाधान, आज ही राज्यपाल महोदय को फिर भेजा जाएगा प्रस्ताव
24 Jul 2020
Read More »


डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अपने शुभचिंतकों का जताया आभार, ट्वीट कर कहा- ‘आप सभी की दुआएं काम आ रही है साथियों, बहुत जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच आऊंगा’, डॉ किरोडी मीणा की रिपोर्ट आई है कोरोना पॉजिटिव, महात्मा गांधी अस्पताल में करवाया है डॉ मीणा ने खुद को क्वारंटीन, कल देर रात ट्वीट कर दी थी जानकारी, पिछले दस दिन में सम्पर्क में आए हर व्यक्ति से किया था आग्रह, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आग्रह, जानकारी के बाद डॉ मीणा के समर्थकों में छाई मायूसी, हालांकि जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच आने का डॉ किरोडी मीणा ने दिलाया भरोसा
24 Jul 2020
Read More »


‘बीजेपी में नए-नए नेता पैदा हुए हैं, इनको नहीं है ज्ञान’ – बिना नाम लिए सतीश पूनियां को सीएम गहलोत ने दिया करारा जवाब, पूनियां के बयान सीएम गहलोत की भाषा राज्यपाल को धमकाने जैसी है, इस पर सीएम गहलोत ने दिया जवाब- भैरोंसिंह शेखावत ने 1993 में कहा था अगर बहुमत हमारे पास में है और मुझे नहीं बुलाया गया तो राजभवन का होगा घेराव, यह होती है राजनीतिक भाषा जनता को समझाने के लिए, मैसेज देने के लिए, जनता समझती भी है, वही भैरोंसिंह शेखावत जैसे आज हम राजभवन में बैठे हैं उसी रूप में बैठे थे धरने पर, बीजेपी के ये नए नए नेता पैदा हुए हैं, इनको अभी नहीं है सब जानकारी, इसलिए इस तरह के दे देते हैं बयान, उनको चाहिए कि हम जैसे सीनियर लोगों से करें बातचीत, ज्ञान करें प्राप्त
24 Jul 2020
Read More »


