Day: July 18, 2020

Dia Kumari

सांसद दीया कुमारी ने महिला कांग्रेस विधायकों पर साधा निशाना: गहलोत सरकार के विधायकों का होटल फैयर माउंट में नहीं कट रहा समय, तो अधिकतर महिला विधायकों ने सीखा इटेलियन डिश बनाना, इसमें गंगादेवी, कृष्ण पूनिया, ममता भूपेश सहित अन्य विधायक शामिल, इस पर सांसद दिया कुमारी ने साधा निशाना, कहा- शर्मनाक ! राजस्थान इस बात को सदियों तक रखेगा याद, जब राज्य की जनता कोरोना से थी त्रस्त और नागरिकों को इन माननीयों की थी सबसे ज्यादा जरूरत, तब पांच सितारा बाड़े में ये छद्म जनसेवक उठा रहे थे मौज-मस्ती और मनोरंजन का लुत्फ

Read More »
PoliTalks news

राजस्थान के संग्राम में वॉयस सैंपल टेस्टिंग के लिए कोर्ट पहुंची एंटी करप्शन ब्रांच, भंवर लाल शर्मा, विश्वेंद्र सिंह, संजय जैन और गजेंद्र सिंह के वॉयस टेस्टिंग के लिए टीम पहुंची कोर्ट, कांग्रेस ने जारी किए दो ऑडियो टेप जिसमें बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह और विधायक भंवर लाल शर्मा के बीच पैसों के लेनदेन पर हो रही थी बात, SOG ने इस मामले में अशोक सिंह नामक व्यक्ति को लिया हिरासत में

Read More »
Pjimage (77)

‘वसुंधरा की गैर-मौजूदगी पर अब खाचरियावास ने उठाए सवाल’ – प्रेसवार्ता में बोले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास- हमारे बागी विधायक पहले दिन कहते हैं गहलोत सरकार है अल्पमत में, हमारे पास हैं 30 विधायक हैं, जरा बताएं कहां हैं 30 विधायक, ये वहीं भंवर लाल शर्मा हैं जो भैरोंसिंह की सरकार को जब गिरा रहे थे जब भैरों सिंह जी हार्ट का ऑपरेशन करवाने अमेरिका गए हुए थे, वसुंधरा क्यों नहीं आती बीजेपी की मीटिंग में, आरएसएस और बीजेपी का सिद्धांत यही है की चुनी हुई सरकार को गिरा दें, बागी विधायक क्यों नहीं आते सामने, क्यों बीजेपी आती है जवाब देने सामने, क्योंकि बीजेपी ने लिखी है इस खेल की पूरी स्क्रिप्ट

Read More »

राजस्थान के राजनीतिक घमासान के बीच परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दी मोदी सरकार को चुनौती, कहा- वायरल ऑडियो पर जिस प्रकार सीएम अशोक गहलोत ने दी चुनौती, कहा कि ‘ऑडियो सही नहीं निकले तो दे दूंगा राजनीति से इस्तीफ़ा,’ क्या इतना कहने की हिम्मत है पीएम मोदी और अमित शाह में, अशोक गहलोत जी ने देश के लोकतंत्र को बचाने का उठाया है मुद्दा, बीजेपी के घर में है झगड़ा, गुलाबचंद कटारिया और राजेंद्र राठौड़ जैसे सीनियर लीडर गजेंद्र सिंह के प्रवक्ता बनकर दे रहे हैं बयान, मध्यप्रदेश में सबने देखा किस तरीके से तोड़फोड़ की गई.

Read More »
Dotasara

‘बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हैं झूठ के जनरेटर’, होटल फेयर माउंट में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले डोटासरा— क्या सचिन पायलट को नहीं रहा राजस्थान की पुलिस पर भरोसा, हरियाणा पुलिस पर क्या है इतना भरोसा, हरियाणा सरकार द्वारा विधायकों की क्यों की जा रही है विशेष मदद, बाड़ेबंदी में कैद विधायकों को गुप्त रास्ते निकाल दिया गया होटल से, संबित पात्र बोल रहे झूठ, पीएम से की मांग, अगर बीजेपी नहीं है षड्यंत्र में शामिल तो बताए कि विधायकों को चोर दरवाजे से निकालकर एसओजी को होटल के बाहर रोकने का कुकृत्य क्यों किया, एक तरफ हम भगोडो को विदेशों से लाने की बात करते हैं, दूसरी तरफ एसओजी हरियाणा में पूछताछ के लिए जाती है तो उनको रोका जाता है

Read More »
Mayawati

‘राजस्थान में होनी चाहिए राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश’, प्रदेश के सियासी घमासान पर मायावती का तीखा वार, बोलीं बसपा सुप्रीमो- आपसी उठा-पठक व सरकारी अस्थिरता के हालातों को देखते हुए राज्यपाल करें राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश, ताकि न हो राज्य में लोकतंत्र की दुर्दशा, सीएम गहलोत पर साधा निशाना, कहा— गहलोत ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन व बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कराया कांग्रेस में शामिल, अब जग-जाहिर फोन टेप कराकर किया गैर-कानूनी व असंवैधानिक काम, प्रदेश में जारी है राजनीतिक गतिरोध

Read More »
Rajendra Singh Bjp(1)

राजस्थान: ‘जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का’, शायराना अंदाज में शुरु हुई ट्वीट वॉर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले- मंत्री भी खुद, संतरी भी खुद, दरोगा भी खुद, सिपाही भी खुद, फर्जी ऑडियो तो जारी होंगे ही, अभी और किश्त है बाकी, खुद को अगर ‘ज़िंदा’ समझते हो तो ‘गलत’ का विरोध करना सीखो, क्योंकि ‘लहर’ के साथ लाशें बहा करती हैं ‘तैराक’ नहीं

Read More »

राजस्थान: फोन टेपिंग से गर्माई सियासत, संबित पात्रा ने फोन टेपिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले पात्रा- क्या अधिकारिक रूप से फोन टेपिंग की गई, क्या कांग्रेस सरकार बचाने के लिए गैर संवैधानिक उपाय किए गए, क्या प्रदेश में हर व्यक्ति नेता का फोन टेप हो रहा है, क्या राजस्थान में अप्रत्यक्ष इमरजेंसी है, क्या यह संवेदनशील और कानूनी विषय नहीं है, कानून को ताक पर रखकर हो रहा है काम, झूठ फरेब का नाटक कर रही है कांग्रेस

Read More »