Day: July 12, 2020

715 47 1560487560

राजस्थान: प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान और 30 विधायकों के पायलट के समर्थन पर बोले निवाई विधायक प्रशांत बैरवा- मुझे 30 विधायकों के समर्थन का नहीं है कोई आइडिया, पायलट की हो सकती है अपनी राय, हम जुड़े हुए हैं पार्टी के साथ, मैं नहीं छोड़ सकता पार्टी को, कांग्रेस है हमारी मां, प्रशांत को माना जाता है सचिन पायलट का बेहद करीबी, पायलट की वजह से ही मिला था प्रशांत को निवाई से पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट

Read More »
Rathore 2909716 835x547 M(4)

राजस्थान: प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान पर बोले राजेंद्र राठौड़, कहा- राजस्थान की राजनीति में जारी इस घटनाचक्र ने ये सिद्ध कर दिया कि अशोक गहलोत जी अपने कुनबे को साथ रखने में साबित हुए है असमर्थ, तमाम कोशिशों के बावजूद भी 3 दर्जन से ज्यादा विधायक दिल्ली में डाले हुए हैं डेरा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब बढ़ रही है अल्पमत की ओर

Read More »
Pilot 1544684118 618x347

राजस्थान के राजनीतिक घमासान में एक बार फिर आई अभी की सबसे बड़ी खबर: सचिन पायलट आए आर-पार के मूड में, कल मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं शामिल होंगे डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पायलट ने कहा- 30 से अधिक कांग्रेस और निर्दलीय विधायक हैं मेरे साथ, इस तरह अशोक गहलोत सरकार है अल्पमत में, इन सभी विधायकों ने सचिन पायलट को समर्थन देने का किया है वादा, ऐसे में एक बार फिर लगने लगे कयास, पायलट के कुछ बड़ा निर्णय लेने के कयास

Read More »
15 12 2018 Sachin Pilot Wife Sara Inco 18750283 125548548

राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच सारा पायलट ने किए एक के बाद एक 2 ट्वीट, कहा- “बड़े बड़े जादूगरों के पसीने छूट जाते हैं जब हम दिल्ली का रुख करते हैं..।।” अपने दूसरे ट्वीट में बोलीं सारा पायलट- “6 साल गांव ढाणी सडको पर चलने वालो के पेरो मे छाले पड गये, संघर्ष भरे जीवन पर पानी फेरकर जयचंद सत्ता हथियाने मे लग गये”, सचिन पायलट की पत्नी हैं सारा पायलट

Read More »
7894 17 1545543534

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: सूत्रों के हवाले से आ रही बड़ी खबर, सचिन पायलट के बीजेपी में जाने या थर्ड फ्रंट बनाने की खबरों पर लगा विराम, नहीं जाएंगे पायलट किसी पार्टी में और न ही बनाएंगे खुद की नई पार्टी, हालांकि पायलट मुख्यमंत्री गहलोत की कार्यशैली हैं जबरदस्त खफा, पायलट के विभाग की महत्वपूर्ण फाइलों को मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा रोके जाने से, अधिकारियों के तबादले और किसी भी सरकारी निर्णय में पायलट की राय नहीं लिए जाने से और राजनीतिक नियुक्तियों या मंत्रीमंडल विस्तार में पायलट का कोई हस्तक्षेप नहीं रखने से नाराज हैं पायलट, पायलट ने आलाकमान तक पहुंचाई अपनी बात, कहा- “मेरा पार्टी छोड़ने जैसा कोई कदम उठाने का अभी नहीं कोई विचार, लेकिन अब नहीं सह सकता यह अपमान”, इसके बाद आलाकमान शायद निकाल लिया फॉर्मूला, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार भी बची रहे और पायलट की नाराजगी भी हो जाए दूर, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, सुरजेवाला और अविनाश पांडे लगे इस कवायद में, जिससे राजस्थान जैसे बड़े राज्य में बनी रहे कांग्रेस की सरकार भी और बीजेपी के मंसूबो पर फिर जाए पानी भी, ऐसे में सचिन पायलट का सरकार में बढ़ाया जा सकता कद

Read More »
1552575690 Tmp 1552575839 650x488

राजस्थान की राजनीति पर एमपी के बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट, अपने दोस्त सचिन पायलट के लिए सिंधिया ने जताया दुःख और किया ट्वीट, कहा-”सचिन पायलट को किया गया साइड लाइन, बहुत दुख की बात है मेरे मित्र पायलट को किया गया साइड लाइन, राजस्थान सरकार में किया गया किनारे, पायलट को लेकर मैं बहुत दुखी हूं, पायलट को किया जा रहा परेशान”, वहीं सूत्रों से मिल रही खबर, सचिन पायलट की ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की खबर, ऐसे में सचिन पायलट के अगले कदम को लेकर हर किसी के मन में जागी उत्सुकता

Read More »
582942 Hanuman Beniwal File Pic

राजस्थान से बड़ी खबर: सांसद हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी, कुख्यात अपराधी पपला समर्थक एक युवक ने दी बेनीवाल को धमकी, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके दी धमकी, हाल ही में सांसद बेनीवाल ने उठाया था सवाल, अपराधी पपला की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर गहलोत सरकार से किया था सवाल, कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उठाया था सवाल, इसी से नाराज होकर पपला समर्थक युवक ने दे दी हनुमान बेनीवाल को धमकी, घटना के बाद अब बेनीवाल समर्थकों में है भारी रौष

Read More »
People Hold Congress Party Flags At A Peace March Lead By Dpcc President Subhash Chopra Against The Caa

राजस्थान का सियासी अपडेट: SOG के नोटिस पर गर्माई प्रदेश की सियासत, विधायकों की खरीद फरोख्त प्रकरण में SOG ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और महेश जोशी सहित सभी निर्दलीय विधायकों को भेजा नोटिस, 10 तारीख का मिला नोटिस आज क्यों आया मीडिया में? आज पहले पायलट को मिला नोटिस आया मीडिया में, उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम गहलोत को मिला नोटिस भिजवाया गया सभी मीडिया को, इसके बाद सभी निर्दलीय विधायकों ने अपने अपने नोटिस को बताना किया शुरू मीडिया को, इसके पीछे एक सन्देश देने की है कोशिश, जैसा कि कहा जा रहा कि पायलट SOG के इस नोटिस के दिए जाने से हैं नाराज, तो अकेले पायलट को ही नहीं मिला है इस तरह का नोटिस, बल्कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचेतक और सभी निर्दलीय विधायकों सहित इस प्रकरण से जुड़े सभी लोगों को मिला है नोटिस

Read More »