



Day: July 8, 2020




राजस्थान: महाराणा प्रताप की जीवनी से जुड़ा कोई गलत तथ्य पाठ्यक्रम में अब नहीं होगा प्रकाशित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधि, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जीवनी पाठ्यक्रम से हटाने को लेकर हुई चर्चा, सीएम गहलोत ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त कर कहा- महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शौर्य के है प्रतीक, उन्हें मानता है पूरा विश्व, महापुरुष नहीं होते किसी जाति या धर्म के, महापुरुष होते है सभी के, उनके इतिहास का सम्मान करना है हम सबकी जिम्मेदारी, किसी भी पुस्तक में कुछ भी गलत तथ्य किया गया है प्रस्तुत तो उसे नहीं किया जाएगा प्रकाशित
8 Jul 2020
Read More »

मध्यप्रदेश का सियासी अपडेट: प्रदेश में बनी बीजेपी की अलोकतांत्रिक सरकार में इस बार बन रहे कई सारे रिकॉर्ड, 23 मार्च को शिवराज सिंह ने ली चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ, शिवराज ने बिना किसी मंत्री के अकेले ही ली शपथ, उसके बाद 21 अप्रैल को हुआ शिवराज मंत्रिमंडल का पहला गठन और 5 मंत्रियो ने ली शपथ, इस तरह सबसे लंबे समय तक अकेले सरकार चलाने का रिकॉर्ड शिवराज सिंह ने किया अपने नाम, उसके बाद सिर्फ 5 मंत्रियों के साथ 99 दिन तक सरकार चलाने का बनाया नया रिकॉर्ड, 99 दिन बाद यानी 2 जुलाई को हुआ पहला मंत्रिमंडल विस्तार, और अब पूरे हफ्ते भर बाद भी मंत्रियों को नहीं मिल पाए हैं विभाग, ऐसे में कल यानी गुरुवार को केबिनेट की बैठक के बाद हो सकता है मंत्रियो के विभागों का एलान
8 Jul 2020
Read More »


राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को बताया अभिमानी सरकार, अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बोले गहलोत- राहुल गांधी जी ने आर्थिक संकट के बारे में दी थी चेतावनी, एनडीए की गलत नीतियों के कारण भारत जिसकी कर रहा था प्रतीक्षा, दुर्भाग्य से अब हम देख रहे है वही, सोनिया गांधी जी, मनमोहन सिंह जी और राहुल जी ने पिछले महीनों में आम लोगों, लघु व मध्यम उद्योगों, उद्यमियों और बैंकों के सामने आने वाली कठिनाइयों को उठाया, कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई सुझावों की पेशकश की लेकिन केंद्र सरकार ने उनके अभिमानी रवैये के कारण नहीं दिया कोई ध्यान
8 Jul 2020
Read More »

मध्यप्रदेश का सियासी अपडेट: शपथग्रहण के 6 दिन बाद भी नहीं हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, इस पर कांग्रेस ने कसा शिवराज सरकार पर तंज, कहा- ‘पर्ची डालकर कर लें विभागों का बंटवारा,’ अब आया सीएम शिवराज सिंह का ताजा बयान, कहा- ‘सारे विभाग होते हैं मुख्यमंत्री में निहित, इसलिए मैं ही हूं सारे विभागों का मंत्री, सरकार चल रही है सुचारू रूप से, कहीं कोई नहीं है दिक्कत,’ इस बीच शिवराज सिंह ने दिया बड़ा इशारा, गुरुवार यानी कल हो सकता है मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, कहा- ‘गुरुवार को है केबिनेट की बैठक, उसके बाद हो जाएगा सारा काम,’ दरअसल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के मध्यनजर बीजेपी नहीं लेना चाहती कोई ‘रिस्क’, सिंधिया समर्थक मंत्रियों और बीजेपी के अपने मंत्रियों की नाराजगी की ‘रिस्क’ इसलिए मंत्रियों के विभागों को लेकर माथापच्ची है जारी, इधर बीजेपी में मची इस मारामारी या माथापच्ची पर कांग्रेस ले रही मज़े, कांग्रेस ने दिया बीजेपी के मंत्रियों को सुझाव भी, कहा- सरकार आटा-बाटा कर ले या पर्ची डालकर कर ले मंत्रियो के विभागों का बंटवारा
8 Jul 2020
Read More »


राजस्थान: विशेषाधिकार हनन मामले में बोले सतीश पूनियां, कहा- मुझे अभी तक नहीं मिला नोटिस, जब मिलेगा तो जवाब दे दिया जाएगा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया है पूनियां को तलब, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा— खुद कांग्रेस नेताओं के आए थे खरीद फरोख्त के बयान, इसके बाद मैंने दिया था सदन के बाहर बयान, विधानसभा अध्यक्ष को करना है फैसला, विधानसभा की प्रक्रिया के अनुसार जवाब देने की तैयारी में सतीश पूनियां
8 Jul 2020
Read More »


