



Day: July 4, 2020


राजस्थान: चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है प्रदेश की कांग्रेस सरकार, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को लगातार कर रहे है मजबूत, इसके परिणामस्वरूप राजस्थान सफलतापूर्वक लड़ रहा है कोरोना जैसी महामारी से, हमने कोरोना की चुनौती को बदला एक अवसर में, हम राज्य में विभिन्न स्थानों पर मॉडल सीएचसी स्थापित करने की कर रहे हैं कोशिश ताकि लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़े जिला अस्पताल, प्रदेशवासी अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में होगें सक्षम
4 Jul 2020
Read More »


कानपुर एनकाउंटर मामला: कानपुर मुठभेड़ के बाद विकास दुबे पर एक्शन, JCB से गिराया गया घर, विकास दुबे की सारी पॉपर्टी को अटैच करने की तैयारी, पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दे रही दबिश, 2 जुलाई की रात घात लगाकर बैठे विकास दुबे की गैंग ने पकड़ने आ रही पुलिस टीम पर की थी अंधाधुंध फायरिंग जिसमें 8 पुलिसकर्मी हुए शहीद जबकि 7 हुए घायल, विकास दुबे पर रखा है 50 हजार का इनाम
4 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: कॉलेज विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में क्रमोन्नत करने की बढ़ने लगी मांग, अब युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने की मांग, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी व विश्वविद्यालय प्रशासन को ट्वीट कर कोरोना संकट और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अगली कक्षा में प्रमोट करने की अपील
4 Jul 2020
Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों से होंगे रूबरू, वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज शाम 4 बजे होंगे रूबरू, कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की लेंगे जानकारी, भाजपा द्वारा भविष्य में किए जाने वाले सेवा कार्यों के लिए भी देंगे दिशा निर्देश, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं पाटी कार्यकर्ता भी जुडेंगे वीसी से, राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां भी कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों की पीएम मोदी को देंगे जानकारी, इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता भी रहेंगे सतीश पूनियां के साथ मौजूद
4 Jul 2020
Read More »

चीन को एक और झटका, योगी सरकार ने खारिज किया कानपुर-आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का टेंडर, ट्रेन कंट्रोल और सिग्नलिंग सिस्टम का टेंडर, दोनों ही मेट्रो परियोजनाओं के लिए कुल 67 ट्रेनों की सप्लाई होगी, चीनी कंपनी का टेंडर बदल दिया बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को, एक अन्य चीनी कंपनी के टेंडर को भी किया खारिज
4 Jul 2020
Read More »


नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा देने से किया ‘ना’, स्थाई समिति के 44 में से 31 सदस्य ने मांगा था पीएम पद से इस्तीफा, आज होना था ओली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने पर फैसला लेकिन ओली की ना के बाद स्थगित हुई स्थाई समिति की बैठक, हाल में कराया था नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन ओली ने, भारत के खिलाफ साजिश रचने और नए नक्शे को संसद में पारित कराने के चलते सामना करना पड़ा रहा है विरोध
4 Jul 2020
Read More »

कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ा अपडेट, प्रदेश में 204 नए केस आए सामने, वहीं 3 मरीजों की हुई मौत, बाड़मेर में 36, बीकानेर में 25, नागौर में 23, धौलपुर और पाली में 21-21, जयपुर में 17, डुंगरपुर में 13, जालोर और झुंझुनू में 11-11, कोटा में 8, उदयपुर में 4, भरतपुर, दौसा और करौली में 3-3, राजसमंद और सवाई माधोपुर में 1-1, बाहरी राज्य से 3 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि, भरतपुर, झुंझुनू और बाहरी राज्य से आए 1-1 मरीज की हुई मौत, कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 3461 जबकि प्रदेश में अब तक कुल 19256 आ चुके हैं संक्रमित, मरने वालों का आंकड़ा 443 पहुंचा
4 Jul 2020
Read More »


