



Day: July 3, 2020



राजस्थान: प्रदेश में बढते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- राज्य की कांग्रेस सरकार जवाब दे कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर अंकुश क्यों नहीं लग रहा है, डेढ़ साल पहले तक शांति टापू के रूप में प्रसिद्ध हमारा प्रदेश अब अपराध का अड्डा क्यों बन गया है, क्या सरकार ने वास्तव में अपराधियों के सामने हथियार डाल दिए हैं ?
3 Jul 2020
Read More »

राजस्थान की राज्यस्तरीय राजनीतिक नियुक्तियों पर बड़ा अपडेट: अब अगले सप्ताह ही होगा बोर्ड, आयोग और निगमों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों का एलान, सोमवार को कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक है सम्भावित, इस बैठक में लिए जांएगे कुछ बड़े फैसले, सम्भावित मंत्रिमंडल फेरबदल के बारे में भी लिया जाएगा निर्णय, उसके बाद आलाकमान की लगेगी उन फैसलों पर मोहर, ऐसे में राजनीतिक नियुक्ति की चाह रखने वालों को करना पड़ेगा इंतजार, अभी लगभग एक सप्ताह का और करना पड़ सकता है इंतजार
3 Jul 2020
Read More »


असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी का तीखा वार, क्यों नहीं लिया चीन का नाम, बोले ओवैसी- अच्छा हुआ आप लेह में सेना और घायल जवानों से मिल आए लेकिन चीन का नाम क्यों नहीं लिया आपने, क्या ‘चौकीदार’ को पता है कि हम मौजूदा युद्ध अपव्यय भंडार में केवल 12 दिनों के लिए पूर्ण पैमाने पर युद्ध को बनाए रख सकते हैं
3 Jul 2020
Read More »

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा टाइगर पर मचा सियासी बवाल, अब कमलनाथ ने सिंधिया के साथ-साथ शिवराज सिंह पर भी साधा निशाना, कहा- मैं महाराजा नहीं हूं, मैं मामा नहीं हूं, मैंने कभी चाय नहीं बेची, मैं तो बस कमलनाथ हूँ, कई लोग कहते हैं कि मैं टाइगर हूं, मैं तो ना टाइगर हूं , ना पेपर टाइगर हूं, अब यह तो प्रदेश की जनता तय करेगी, कौन क्या है ?
3 Jul 2020
Read More »


राजस्थान: देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने शुरू किया हल्ला बोल मार्च, आज कोटा से हुई इसकी शुरुआत, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष व लाडनूं विधायक मुकेश भाकर रहे मार्च में मौजूद, कोटा संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, सभी विधानसभा अध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भी रहे मार्च में मौजूद, पैदल मार्च कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का किया विरोध
3 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: भादरा विधायक बलवान पूनियां ने लिखा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र, कोरोनाकाल प्रदेश के छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लिखा सीएम गहलोत को पत्र, कोरोना महामारी को देखते हुए सभी परीक्षाओं को रद्द करने, विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली परीक्षा में क्रमोन्नत करने, आगामी शिक्षा सत्र 2020-21 की संपूर्ण फीस माफ करने, लॉकडाउन के समय का सभी विद्यार्थियों का कमरे का किराया माफ करने और सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज में सेनेटाइजर टनल लगाए जाने की रखी मांग
3 Jul 2020
Read More »


