Day: July 1, 2020

2020 4image 11 21 5629816139ca Ll

मध्यप्रदेश का बड़ा सियासी अपडेट: कल यानी गुरुवार को होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर सिंधिया और शिवराज के बीच महामंथन का हुआ पटाक्षेप, सिंधिया का रखा जाएगा पूरा मान, मंत्रीमंडल विस्तार पर हुए महामंथन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान- मंथन से अमृत निकलता है, और विष को शिव पी जाते हैं, आज राज्यपाल का शपथ ग्रहण है और कल मंत्रिमंडल लेगा शपथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया के 9 समर्थकों को बनाया जा सकता है मंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, एदल सिंह कंसाना, बिसाहू लाल सिंह और हरदीप सिंह डंग के मंत्री बनने की उम्मीद, दो सिंधिया समर्थक मौजूदा मंत्रिमंडल में हैं शामिल, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल का संभालेंगी अतिरिक्त पदभार

Read More »

राजस्थान: डॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को सौगात, 108 चिकित्सा संस्थानों के भवनों का डिजिटल माध्यम से किया लोकार्पण और शिलान्यास, कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, एसीएस मेडिकल चिकित्सा रोहित कुमार सिंह रहे मौजूद

Read More »
Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मना रहे अपना 47वां जन्मदिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं अखिलेश, 2012 में यूपी के मुख्यमंत्री पद पर आ​सीन हुए थे अखिलेश यादव, 38 साल की आयु में देश में किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने का बनाया था रिकॉर्ड, पत्नी डिंपल ने दी जन्मदिवस की बधाई

Read More »
Raghuwansh Prasad

बिहार: राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने दी कोरोना को मात, एम्स से डिस्चार्ज हुए लेकिन 14 दिन होम क्वारैंटाइन में रहेंगे, तबियत खराब होने पर 17 जून को कराया था एम्स में भर्ती, हाल में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा ​दे दिया था रघुवंश प्रसाद ने, हालांकि राजद ने किया उनका इस्तीफा नामंजूर

Read More »
Rameshesh Dudy

राजस्थान: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का जन्मदिन आज, नागौर सांसद एवं रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई, कहा- राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष,बीकानेर से पूर्व सांसद व किसान नेता श्री रामेश्वर डूडी जी को जन्म दिवस की बधाई !

Read More »
Corona Virus

कोरोना से जुड़ी राजस्थान की बड़ी अपडेट: प्रदेश में 78 नए कोरोना मामले, अलवर में 29, जयपुर में 25, कोटा में 8, झुंझूनू में 7, गंगानगर में 5, भरतपुर, दौसा, पाली और राजसमंद में 1—1 केस आया सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 3447 जबकि प्रदेश में अब तक आ चुके हैं कुल 18092 संक्रमित, 413 की गई जान

Read More »
Pjimage (47)

राजस्थान: राज्यपाल कलराज मिश्र का जन्मदिन आज, सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, गहलोत ने कहा- भगवान आपको लंबा और स्वस्थ जीवन दे, वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रसन्न तथा दीर्घायु रहकर राष्ट्र की प्रगति में यूं ही भागीदारी निभाते रहने की कही बात

Read More »
Rajasthan Cm Ashok Gehlot 1575936299(2)

राजस्थान: डॉक्टर्स डे पर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- यह दुनिया भर में कोविड 19 महामारी के दौरान जान बचाने वाले डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है, मरीजों के इलाज और उनकी देखभाल करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, प्रशंसा के पात्र हैं डॉक्टर्स, वे हैं फ्रंटलाइन योद्धा

Read More »