



Day: June 29, 2020




मध्यप्रदेश का सियासी अपडेट: एक बार फिर अटकलों का बाजार हुआ गर्म, प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बुलाया गया दिल्ली, केंद्रीय नेतृत्व के अचानक बुलावे के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, जबकि नरोत्तम का आज ग्वालियर जाने का कार्यक्रम पहले से था तय, खबरों के मुताबिक पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व एमपी में मुखिया बदलने के विकल्प पर कर रहा है विचार और इसी सिलसिले में नरोत्तम को बुलाया गया है दिल्ली, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और वरिष्ठ नेता सुहास भगत रविवार से ही हैं दिल्ली में, शिवराज ने आज दुबारा की अमित शाह से मुलाकात और उसके बाद मिले सिंधिया से, इन सब बातों को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास भी
29 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि भाजपा के पूरी तरह असंवेदनशील शासन का प्रमाण, संकट और कठिनाई के समय में एनडीए सरकार कर रही मुनाफाखोरी, पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन बढ़ोतरी जो है केंद्र की गलत नीतियों का परिणाम, इस बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ेगी, परिवहन लागत बढ़ेगी और कृषि निवेश होगा महंगा
29 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा चीनी अतिक्रमण और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर निशाना, मोदी सरकार की आंखें खोलने और बढ़ी कीमतें वापिस लेने को मजबूर करने की बात कही, पायलट ने कहा— पेट्रोल—डीजल की कीमते बढ़ने से समाज का हर तबका प्रभावित, अपना खजाना भरने के केंद्र सरकार काट रही जनता की जेब, चीन की सेना लगातार हमारी सीमा में कर रही अतिक्रमण लेकिन शहीदों की कुर्बानी नहीं जाने देंगे व्यर्थ, देश की जनता और कांग्रेस सेना व सरकार के साथ लेकिन तेल की बढ़ी कीमतें वापस लेनी होगी, ऐसी कोई सरकार नहीं है जो जनता के दबाव को झेल पाए, केंद्र सरकार की आंख खोलेंगे
29 Jun 2020
Read More »

राजस्थान से कोरोना को लेकर बड़ा अपडेट, प्रदेश में 121 नए पॉजिटिव केस आए सामने तो तीन की हुई मौत, भरतपुर में 18, कोटा में 16, बाडमेर में 14, जयपुर में 13, नागौर में 12, सिरोही में 11, उदयपुर में 10, बीकानेर में 9, झुंझूनू, पाली, राजसमंद में 3—3, चूरू और अजमेर में 2—2, चित्तौडगढ़, धौलपुर, जैसलमेर और बाहरी राज्य से 1—1 संक्रमित की पुष्टि, जोधपुर में 2, कोटा में एक मरीज की हुई मौत, प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 3372, अब तक कुल 17392 केस तो मरने वालों का आंकड़ा 402 पहुंचा
29 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: खादय मंत्री रमेश मीणा ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, इतने विदेशी दौरों के बावजूद नहीं आया बाहर से कोई निवेश जो है मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर का उदाहरण, कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बोले मीणा — कोरोना और अर्थव्यवस्था कमजोर होने के बावजूद केंद्र सरकार बढ़ा रही है पेट्रोल—डीजल के दाम, यूपीए सरकार के समय क्रूड आॅयल के दम ज्यादा होने के बावजूद भी इतनी नहीं थी तेल की कीमत, कोरोना संकट के समय में राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता का पूरा ध्यान रखा किसी को भूखा नहीं सोने दिया, जबकि केंद्र में चल रही अंबानी और अडानी की सरकार
29 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बोले मुख्य सचेतक महेश जोशी- कोरोनो काल में सीएम गहलोत ने प्रदेश में किसी को भूखा नहीं सोने दिया, लेकिन केंद्र सरकार पेट्रोल—डीजल के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार तोड़ रही जनता की कमर, केंद्र की नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता को गहलोत सरकार देगी राहत, बिजली की दरों सहित अन्य वस्तुओं की दरें कम कम करने पर गहलोत सरकार कर रही विचार, कोरोना संकट के दौरान कांग्रेसी कर रहे थे प्रदेश की जनता की सेवा, लेकिन बीजेपी के लोग फील्ड में कहीं भी नहीं आये नजर
29 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बोले परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास- मोदी सरकार लगी है अपना खजाना भरने में, कोरोना संकट के इस समय में भी मोदी जी नहीं समझ रहे देश की जनता का दर्द, कांग्रेस के नेता कुछ भी बोल दे तो भाजपा नेताओं को लग जाती है मिर्ची, पेट्रोल—डीजल की बढ़ी कीमतों का मुद्दा सिर्फ कांग्रेस का नहीं बल्कि देश के 130 करोड़ जनता का भी है, लॉकडाउन के दौरान तेल बेचने वाले मुकेश अंबानी, एस्सार, अडानी की संपत्ति हुई तीन गुना, प्रधानमंत्री को देना होगा पूरा हिसाब
29 Jun 2020
Read More »


