



Day: June 26, 2020


राजस्थान: कांग्रेस द्वारा सैनिकों के सम्मान में चलाए जा रहे डिजिटल अभियान में बोले सीएम अशोक गहलोत- छिपाने से नहीं चलेगा काम, आज नहीं तो कल देना होगा जवाब, आज जिस दशा से देश गुजर रहा है, उसे लेकर देशवासी बहुत चिंतित, केंद्र सरकार की तरफ से नहीं आ रहा कोई जवाब, चाइना को लेकर आक्रोश, आज नहीं तो कल प्रधानमंत्री जी को देशवासियों को बतानी पड़ेगी हकीकत, कांग्रेस द्वारा आज सुबह से चलाया जा रहा #SpeakUpForOurJawans डिजिटल अभियान, अभियान ने टॉप ट्रेंड्स में शामिल
26 Jun 2020
Read More »


सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव, पटना के राजीव नगर स्थित घर में पहुंचे तेजस्वी, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, सुशांत सिंह को दी श्रद्धांजलि, बिहार में बनने वाले फिल्म सिटी का नामकरण सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर करने की मांग, साथ ही सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग, तेजस्वी के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी रहे मौजूद
26 Jun 2020
Read More »

पलवल एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के कारण सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हरियाणा के सोनीपत में वायुसेना के चीता हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हिंडर एयरबेस से उड़ान भरी थी हेलिकॉप्टर ने, तकनीकी खराबी के कारण उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उतरा हेलिकॉप्टर, लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर में चार क्रू मेंबर्स मौजूद हालांकि सभी सुरक्षित
26 Jun 2020
Read More »


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फिर पूछा मोदी सरकार से सवाल, ‘जब चीनी सेना ने घुसपैठ ही नहीं की तो 20 जवान शहीद कैसे और क्यों हुए’, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, हाल में केंद्र सरकार ने जारी किया था बयान, बयान में कहा कि न तो कोई घुसपैठ हुई, न ही किसी पोस्ट पर कब्जा हुआ, कांग्रेस लगातार हो रही केंद्र पर हमलावर
26 Jun 2020
Read More »


राजस्थान: बिजली-पानी बिल माफी को लेकर जयपुर सांसद और विधायकों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन, 3 महीने के बिजली बिल और 1 साल के पानी का बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, राजपाल सिंह शेखावत ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन
26 Jun 2020
Read More »



