



Day: June 22, 2020


कोरोना पर राजस्थान से बड़ा अपडेट: प्रदेश में अब तक सामने आए कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 15 हज़ार पार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 302 केस आए सामने वहीं 7 मरीजों की हुई मौत, प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2966 जबकि प्रदेश में अब तक कुल 15232 केस आ चुके है सामने, प्रदेश में कोरोना से अब तक 356 लोगों की हो चुकी है मौत
22 Jun 2020
Read More »



पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- कोविड-19 के कारण पहले से आम लोगों को करना पड़ रहा है अभूतपूर्व कठिनाइयों का सामना, ऐसे में लगातार 16 वें दिन बढ़ाई गईं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, केंद्र सरकार लोगों को बताए कि लगातार 16 दिनों तक क्यों कि जा रही है कीमतों में वृद्धि? सरकार को कम तेल की कीमतों का देना चाहिए जनता को लाभ, बजाए इसके मोदी सरकार कमा रही है इससे मुनाफा
22 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: माकपा विधायक बलवान पूनियां के निलंबन पर बोले सतीश पूनियां, कहा- प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत है क्या? कम्युनिस्ट पार्टी की 40 बरसों की तपस्या भंग कर दी, अशोक गहलोत जी की मूल्य आधारित राजनीति तथा कुशल प्रबंधन के कारण विधायक कामरेड बलवान पूनियां देश की सेवा करते CPI(M) से हुए निलम्बित
22 Jun 2020
Read More »

राजस्थान का सबसे बड़ा सियासी अपडेट: एक बार फिर चली सचिन पायलट को पीसीसी चीफ से हटाने की चर्चा, विश्वसनीय सूत्रों ने किया दावा- जब तक पायलट हैं कांग्रेस में तब तक बने रहेंगे पीसीसी चीफ भी, अगर पायलट करते हैं बगावत तब ही सम्भव होगा ऐसा तो, वहीं आलाकमान भी अभी नहीं है किसी तरह के फेरबदल के मूड में, उधर बात करें सरकार में दूसरे उपमुख्यमंत्री की तो उससे नहीं पायलट को कोई बड़ा नुकसान, ऐसे में दूसरे उपमुख्यमंत्री पर नहीं होगा अब पायलट का विरोध, लेकिन कौन होगा प्रदेश का दूसरा उपमुख्यमंत्री?, सूत्रों की मानें तो जाट या एससी-एसटी विधायक को किया जा सकता है ओब्लाइज, ऐसे में लालचंद कटारिया और गोविंद सिंह डोटासरा का नाम आता पहली पंक्ति में
22 Jun 2020
Read More »





