



Day: May 9, 2020


गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर की गई टिप्पणी पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा- गृह मंत्री अमित शाह जी के स्वास्थ्य के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है, किसी के स्वास्थ्य के बारे में ऐसी भ्रामक जानकारी फैलाना उन लोगों की मानसिकता को दर्शाता है, मैं ऐसे लोगों को ज्ञान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं
9 May 2020
Read More »




राजस्थान: टोंक के मालपुरा में दुष्कर्म का मामला गरमाया, गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, कहा- अगर सात दिन में गिरफ्त में आए आरोपियों को नहीं दिलाई गई सजा तो गुर्जर समाज लोक डाउन की परवाह किए बिना सड़कों पर उतरने को होगा मजबूर, इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को कर दिया है झकझोर जिससे सभी में व्याप्त है आक्रोश
9 May 2020
Read More »

अमित शाह अपने स्वास्थ्य को लेकर किया ट्वीट, कहा- पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढंत अफवाह फैलाई, यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी, आज स्पष्ट करना चाहता चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है, मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए आभार, जिन लोगों ने ये अफवाह फैलाई उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं, आपका भी धन्यवाद
9 May 2020
Read More »


राजस्थान: कोरोना कहर के चलते विदेशों में फंसे राजस्थानियों को सकुशल लाने की जिम्मेदारी सीएम गहलोत ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को दी, ये अधिकारी विदेश मंत्रालय से तालमेल कर राजस्थानियों की घर वापसी सुनिश्चित करेंगे, राजस्थानियों को विदेशों से लाने के साथ ही उनकी स्वास्थ्य जांच और क्वॉरेंटाइन जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करेंगे, इन अधिकारियों में वरिष्ठ आईएएस दिनेश कुमार, सुस्मित विश्वास, आशुतोष पेडणेकर और अकुल भार्गव को किया गया शामिल
9 May 2020
Read More »

राजस्थान: अजमेर सहित आस पास के जिलों में फंसे बिहार के मजदूरों के लिए राहत भरी खबर, अजमेर से अगले दो तीन दिन में बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन, अजमेर जिला प्रशासन ने करीब 900 मजदूरों को रवाना करने की तैयारी की पूरी, इससे पहले अजमेर से कोलकाता के लिए 1086 जायरीन को जिला प्रशासन ने 5 दिन पहले किया था रवाना, इसके बाद से ही चल रही थी मजदूरों को बिहार भेजने की तैयारी
9 May 2020
Read More »


