



Day: April 28, 2020



झालावाड़ वासियों ने सीएम गहलोत से लगाई गुहार: कोरोना के बढ़ते संकट के चलते झालावाड़ के बिगड़ते हालात, ऐसे में जिम्मेदार निजी अस्पतालों ने जिला कलेक्टर के आदेशों को मानने से किया साफ इंकार, जिला कलेक्टर ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को उनके परिसर और स्टाफ मय संसाधन के अधिकृत करने के दिए थे आदेश, जवाब में अस्पतालों ने प्रशासन के आदेश मानने में जताई असमर्थता, जबकि झालावाड़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल को संक्रमण के चलते पहले ही किया जा चुका का सीलबंद, जिसके कारण सामान्य बीमारियों के मरीजों के सामने भी खड़ी हुई बड़ी समस्या, संक्रमण के डर से नहीं जा सकते सरकारी अस्पताल में वहीं निजी अस्पतालों ने भी खड़े किए हाथ, ऐसे में झालावाड़ में कैसे होगी संक्रमण की रोकथाम, झालावाड़ वासियों के फैली गहरी निराशा
28 Apr 2020
Read More »



केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने ली सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक, राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में ऑनलाइन एजुकेशन को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देकर दिए कुछ अहम सुझाव, केंद्रीय मंत्री ने माने कोरोना डयूटी में लगे शिक्षकों को धन्यवाद देने, ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी बच्चों को मिड-डे मील उनके घरों तक पहुंचाने के सुझाव
28 Apr 2020
Read More »

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपये, विधायक कोष से सीएम रिलीफ फंड में दान की राशि, कोरोना नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लाॅकडाउन में नाथद्वारा के प्रभावित परिवारों को खाद्यान किट, गर्भवती महिलाओं की जांच, उपचार व पोषण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए काम आएंगी ये राशि
28 Apr 2020
Read More »

आरबीआई के खुलासे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- आरटीआई के एक प्रश्न में आरबीआई द्वारा किया गया खुलासा चौंकाने वाला है कि भारतीय बैंकों ने 50 शीर्ष विलफुल डिफॉल्टरों के कारण 68,607 करोड़ रुपये के ऋण को बंद कर दिया, इससे पहले जब राहुल गांधी जी ने संसद में देश के 50 शीर्ष बैंक बकाएदारों के नाम पूछे थे तब सरकार के पास कोई जवाब नहीं था, सरकार इन नामों को क्यों छिपा रही थी और इस तरह की चौंका देने वाली रकम क्यों लिखी गई?
28 Apr 2020
Read More »


स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना का इलाज संभव नहीं, अभी इसका कोई साक्ष्य नहीं कि प्लाज्मा थैरेपी के जरिए मरीजों को ठीक किया जा सकता है, केवल ट्रायल के तौर पर किया जाए इसका प्रयोग, आईसीएमआर ने शुरूकर दिया इस पर अध्ययन, तब तक इसको लेकर नहीं किया जा सकता किसी प्रकार का दावा, अगर सही तरीके से नहीं रखा गया इसका ख्याल तो हो सकते इसके साइड इफेक्ट भी, इसलिए अभी केवल ट्रायल और रिसर्च के तौर पर ही हो इस पर फोकस
28 Apr 2020
Read More »


