



Day: April 25, 2020


कोरोना पर राजस्थान से बड़ा अपडेट: कोरोना के 22 नए मरीज आए सामने, अकेले जयपुर में 14 मरीज मरीज, शनिवार को नए मरीजों की संख्या हुई 49, आज जयपुर में आए 15 केसों में से 10 रामगंज से, वहीं जोधपुर से आए 10 नए पॉजिटिव मामले, अजमेर से 6, झालावाड़-कोटा से 5-5, भरतपुर-धोलपुर से दो-दो, डूंगरपुर, झुंझनूं, चित्तौड़गढ़ व राजसंमद से एक-एक मरीज आया सामने, प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2083 पहुंचा, दो नई मौतों के साथ प्रदेश में कुल 34 हारे कोरोना की जंग
25 Apr 2020
Read More »

राजस्थान से देवली-उनियारा विधायक हरीश चंद्र मीना ने सीएम गहलोत से की मांग- पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 में रिक्त रहे 1600 पदों पर नियुक्ति देने की मांग, कहा- वर्तमान में उत्पन्न असामान्य परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत है, प्रदेश में संकट के इस समय में पुलिस जवानों की कमी महसूस की जा रही है, ऐसे में रिक्त पदों पर नियुक्ति दे दी जाए तो पुलिस विभाग अपने कार्य की अनुपालना और अच्छे से कर सकेगा, विधायक मीना पूर्व में रह चुके है पुलिस महानिदेशक
25 Apr 2020
Read More »


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की प्रवासी राजस्थानियों से अपील, कहा- मैं देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राजस्थान के मेरे सभी भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि आप लोग शांत रहें और धैर्य रखें, हम आपको आपके घर वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं, हम आपकी सुरक्षित वापसी के लिए गृह मंत्रालय के साथ और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के संपर्क में हैं
25 Apr 2020
Read More »

ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का मुख्य स्त्रोत बनी मनरेगा योजना, जानकारी देते हुए बोले सचिन पायलट- राज्य में मनरेगा को सुदृढ़ करना है हमारी प्राथमिकता है, अभी तक 8.3 लाख लोगों को मनरेगा में किया जा चुका है पंजीकृत, जिसके तहत किए जा रहे हैं 1.4 लाख कार्य किए जा रहे हैं प्रदेश में, योजना में पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए वेतन में वृद्धि और कार्य समय में किया गया है संशोधन, अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग व स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने के दिए गए हैं निर्देश
25 Apr 2020
Read More »



मोदी सरकार के गैर-रिहायशी इलाकों में दुकानें खोलने के फैसले को मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया सही निर्णय, आज तक न्यूज़ चैनल पर लाइव साक्षात्कार में बोले गहलोत- लोग अब समझने लगे हैं, मास्क लगाना हमने राजस्थान में अनिवार्य कर रखा है, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गैर-रिहायशी इलाकों में दुकानें खोलने से मनोबल भी बढ़ेगा इसलिए यह निर्णय सही है
25 Apr 2020
Read More »



