



Day: April 20, 2020


लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सीएम योगी के पिता के निधन पर जताया दुःख, कहा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार मिला, शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे
20 Apr 2020
Read More »

अपने घर जाने की बाट जो रहे लाखों श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केन्द्र सरकार से की मजदूरों को अपने घर पहुंचाने की मांग, कहा- देश के लगभग सभी राज्यों में बड़ी संख्या में मौजूद राजस्थान के श्रमिक कोरोना महामारी के कारण तनाव में हैं और एक बार अपने घर जाना चाहते हैं, ऐसे में भारत सरकार को राजस्थान की परिस्थिति को ध्यान में रखकर मजदूरों को अपने घर पहुंचाने की छूट देनी चाहिए, ताकि उनका कॉन्फिडेंस मजबूत हो सके
20 Apr 2020
Read More »

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश भाजपा नेताओं से किया निवेदन, कहा- इस कोरोनाकाल में आपस की राजनीति से ऊपर उठकर, मैं राजस्थान से केंद्र में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां जी से निवेदन करता हूँ की वे प्रदेश के छात्रों के हित में मदद करें, मंत्री डोटासरा ने पिछले दिनों केंद्रीय प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा था पत्र, प्रदेश के गरीब बच्चों को आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई के लिए निःशुल्क स्लॉट उपलब्ध करवाने की मांग की थी
20 Apr 2020
Read More »

महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा दो संतों की हत्या किए जाने की सचिन पायलट ने की कड़ी निंदा, कहा- मैं उस भयावह घटना की कड़ी निंदा करता हूं जहां महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए
20 Apr 2020
Read More »



कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ा अपडेट, राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 1500 पार, प्रदेश में 40 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, कोटा में एक की हुई मौत, जयपुर में 35, जोधपुर में 4 और कोटा में एक नया केस आया सामने, प्रदेश में आज आए 57 नए संक्रमित मामले, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1535, मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा
20 Apr 2020
Read More »

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने यूपी सीएम के पिता के निधन पर जताया दुःख, कहा- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के देवलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, मैं ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं
20 Apr 2020
Read More »

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्गज बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद किरोडी लाल मीणा ने सीएम योगी के पिता के निधन पर सवेंदना प्रकट करते हुए कहा- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए, ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे
20 Apr 2020
Read More »


