Day: April 17, 2020

2020 04 10~i7wit Nl

राजधानी जयपुर से आई बड़ी खबर, माणक चौक थाने का एक ओर पुलिसकर्मी हुआ कोरोना पॉजिटिव, पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमण का ये दूसरा मामला, इससे पहले माणक चौक थाने का ही एक पुलिसकर्मी हो चुका कोरोना पॉजिटिव, यह था पहले वाले संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में

Read More »
Img 20200417 Wa0175

कोरोना को लेकर राजस्थान से अच्छी खबर, राजस्थान ऐसा पहला राज्य बना जहां कोरोना रैपिड टेस्टिंग हुई शुरू, आज शाम जयपुर परकोटे के तोपखाना क्षेत्र में 52 लोगों का किया गया रैपिड टेस्ट किट से परीक्षण, सभी 52 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Read More »
New1

कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ी खबर, प्रदेश में 36 ओर नए केस आए सामने, जोधपुर में 10, टोंक में 9, अजमेर में 8, नागौर में 4, जयपुर में 2, दौसा में 1, वहीं ईरान से रेस्क्यू कर लाये गए भारतीयों में से 2 नए पॉजिटिव केस आए सामने, प्रदेश में आज अब तक 92 पॉजिटिव केस आने से कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1229

Read More »
Shivraj Singh Chouhan 770x433

मध्यप्रदेश में बढ़ेगा जिला व जनपद पंचायत सदस्यों और अध्यक्षों का कार्यकाल, सीएम शिवराज सिंह ने घोषणा करते हुए कहा- प्रदेश में ज़िला व जनपद पंचायत सदस्यों-अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, #COVID19 संकट के कारण चुनाव होना संभव नहीं है, ये जनप्रतिनिधि प्रशासन व जनता के बीच की कड़ी हैं, इसलिए अगले चुनाव तक उनके कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा ताकि वे संकट के समय जनसेवा में निरंतर कार्यरत रहें

Read More »
Hanuman Beniwal Vs Ashok Gehlot

राजस्थान: कोरोना टेस्ट किट की कमी पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने साधा सीएम अशोक गहलोत पर निशाना, कहा- रैपिड किट की संख्या कम क्यों है जबकि सीएम रिलीफ फंड में जनता ने करोडों रूपये दे दिए, रामगंज में सेम्पलिंग कम करने का मामला भी उठाया, कहा-कोरोना का केंद्र बन चुके क्षेत्र में जांच किट का अभाव बताकर सेम्पलिंग कम कर देना सरकार का कहीं न कहीं जिम्मेदारी से भागकर सत्यता को छुपाना प्रतीत हो रहा है, ऐसी जिम्मेदारी से बचकर बहाने बनाना खड़ा करता है सरकार पर सवालिया निशान

Read More »
Ashok Gehlot

पीसी में सीएम गहलोत- हर जिले में कोरोना की लैब बनाने की कोशिश, सबसे पहले अलवर जिले में लैब का काम शुरु, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आयी है कमी, जयपुर में भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटी, सभी जिलों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने जा रही सरकार, जिसके घर में जगह है वो अपने आप को कर सकता है घर में ही क्वारेंटाइन, कोरोना हवा में फैलने वाली बीमारी नहीं है इसलिए घबराने की बात नहीं है

Read More »
Ashokgehlot 687376466 Sm

राजस्थान: प्रेस वार्ता में बोले सीएम अशोक गहलोत- राहुल गांधी जी ने कहा था ज्यादा टेस्ट होने चाहिए, राजस्थान में अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट हुए है, प्रदेश में रेपिड टेस्ट शुरू हो गए है, अब एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है भीलवाड़ा में, मास्क लगाना प्रदेश में अनिवार्य, बिना मास्क न दुकानदार सामान बेचेगा, न ही बिना मास्क​ वाले ग्राहकों को कुछ देगा

Read More »
Shivraj Singh

मध्यप्रदेश से बड़ा सियासी अपडेट: शनिवार शाम तक हो सकता है शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार, विपक्ष लगातार बना रहा है दबाव, शिवराज सिंह के सामने सिंधिया गुट के विधायकों को एडजस्ट करना है सबसे बड़ी चुनौती, ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे तुलसी सिलावट और राजस्व मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत को किया जा सकता है मंत्रिमंडल में शामिल, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन और मीना सिंह का केबिनेट मंत्री बनना भी माना जा रहा है तय

Read More »