PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस में फिर शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? वापसी की चर्चाओं पर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा!

17 नवंबर 2026
साझा करें:
कांग्रेस में फिर शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? वापसी की चर्चाओं पर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा!

Captain Amarinder Singh, Punjab Politics, Congress, BJP, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Punjab Election, Indian Politics, Politalks News

Captain Amarinder Singh Big Statement: पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने की चर्चा पर दिया बड़ा बयान, कल दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ के विमोचन कार्यक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी थे मौजूद, इसके बाद उनके कांग्रेस में फिर शामिल होने की होने लगी थी चर्चा, लेकिन अब सभी चर्चाओं पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाई मुहर, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के सवाल पर कर दिया साफ इनकार, जब उनसे पूछा गया यह सवाल तो अमरिंदर सिंह ने कहा- नहीं, सोनिया जी भी उनकी किताबों के विमोचन में शामिल हुई थीं, इसलिए उन्हें उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ के विमोचन में आकर हो रही है  बेहद खुशी,  साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को राजनीतिक रंग नहीं देने की अपील की, अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी की किताब की तारीफ करते हुए कहा- उन्होंने इसे पढ़ा है और यह बहुत अच्छी तरह लिखी गई है,  वहीं कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने दोनों को बहस करते तो कई बार देखा, लेकिन झगड़ते सिर्फ एक बार देखा था और उस वक्त उनके पिता फोन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal