राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वायरल वीडियो से गरमाई राजस्थान की राजनीति, फलोदी दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, गज्जू बना ने कहा- अगर कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी करोगे तो मैं आपके साथ बदतमीजी कर दूंगा, आप कार्यकर्ता का कुछ बिगाड़ नहीं सकते, आपकी जिंदगी और नौकरी दोनों खराब कर दूंगा,एक टेलीफोन में ही आपकी नौकरी खराब हो जाएगी, गज्जू बना के इस बयान पर अब कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने शेखावत और भाजपा पर साधा निशाना, जूली ने कहा- राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को डराना, धमकाना, उनसे बदतमीजी से बात करना यह भाजपा की प्रवृति है, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जिस प्रकार से अधिकारियों को धमकी दी है वो लहजा स्तरहीन है, संभवतः वे खुद को मुख्यमंत्री न बनाए जाने और प्रथम बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने से हताश हैं और इसलिए गाहे बगाहे ऐसा बर्ताव करते हैं, उन्होंने कुछ समय पूर्व , उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जोधपुर ग्रामीण के तत्कालीन एसपी के खिलाफ भी चिट्ठी लिखी थी, कांग्रेस नेता ने कहा- कुछ दिन पूर्व ही भाजपा विचारधारा के विधायक आक्या ने एक आरटीओ अधिकारी को धमकाया था, ये लोग प्रशासन पर बनाना चाहते हैं अनुचित दबाव, इनकी सरकार तो क्या हुआ, काम तो नियम कायदों से ही होने चाहिए, मैं समस्त कर्मचारियों से अपील करता हूं कि बगैर दबाव में आए अपना काम कानून के अनुसार करें
Gajendra Singh Shekhawat I Tikaram Jully I Rajasthan I Congress I Bhajanlal Sharma I Viral Video I Politics










