CM सरमा ने खरगे को बताया ‘पागल’ तो गहलोत को आया गुस्सा, कहा- वे असल में अपने हाईकमांड…

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर भड़के अशोक गहलोत, आज सीएम सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर दिया है बयान कि खरगे जी की उम्र हो गई है, फिर भी वे इस तरह बोलते हैं, पागल है क्या ये लोग? वही अब सीएम सरमा के बयान पर कांग्रेस नेताओं की आ रही है अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, अशोक गहलोत ने कहा- बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई, असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह भाजपा के नैतिक पतन को भी दर्शाती है, खरगे जी का सार्वजनिक जीवन कई दशकों का है और उनके जैसे कद के नेता के लिए ऐसी निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया जाना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है, गहलोत ने आगे कहा-असम के मुख्यमंत्री असल में अपने हाईकमांड को वफादारी साबित करने की होड़ में लगे रहते हैं, यही कारण है कि वे समय-समय पर राहुल गांधी जी और हमारे अन्य वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाते हैं, सबसे अधिक खेदजनक प्रधानमंत्री मोदी जी की चुप्पी है, प्रधानमंत्री को अपने मुख्यमंत्री के इस अमर्यादित आचरण पर कड़ा ऐतराज जताना चाहिए था, लेकिन उनका मौन यह स्पष्ट करता है कि दलित समाज के अपमान से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कोई पीड़ा नहीं होती