पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का सीएम भजनलाल शर्मा पर बड़ा हमला, नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर बोले अशोक गहलोत, मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- अब कितनी बार मैं कह चुका हूं, कल मैंने पॉडकास्ट भी किया है, जोधपुर सहित पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस का माहौल बन चुका है, मुख्यमंत्री जी को नगरीय निकाय चुनाव में रोड शो करने की नौबत क्यों आई? पहली बार इतिहास में कोई मुख्यमंत्री घूम रहे हैं, हमने तो अपने वक्त में कभी कैंपेन किया ही नहीं, ये लोकल चुनाव हैं, लोकल नेता सक्षम होते हैं, उनमें दमखम होता है, वह योग्य होते है और जमीन से जुड़े होते हैं उन पर छोड़ना चाहिए चुनाव, आप सिंबॉलिक मीटिंग कर लो, अलग बात है पर आप पूरे राजस्थान में घूम रहे हो क्योंकि आपने कुछ काम किए ही नहीं, लोगों में आक्रोश है , हमारे वक़्त में पट्टे देने के काम हो रहे थे, सड़कों के हो रहे थे, जो भी काम थे , प्रशासनिक काम भी थे, काम करने का एक माहौल था, शिकायतें तो देखो, हर गवर्नमेंट में रहती हैं, मैं दावा नहीं करता कि मेरे वक्त में कोई शिकायत नहीं थी पर लाखों पट्टे दिए गए और अब ये पट्टे दे नहीं पा रहे हैं, ढाई-तीन साल इनको हो गए हैं, 1 लाख पट्टे मुश्किल से दिए होंगे, तो मेरा मानना है कि ये अब चाहे कितने ही घूमो, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। जनता मानस बना चुकी है, अशोक गहलोत ने आगे कहा- जोधपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। जो फीडबैक आ रहा है उससे कार्यकर्ताओं में शानदार उत्साह है, आम पब्लिक कांग्रेस के साथ जुड़ी है और जो इनके वोट बैंक कहलाते थे, सो कॉल्ड, वो भी इस बार टूट रहे हैं, पूरे प्रदेश से खबरें आ रही हैं कि जो इनका वोट बैंक कहलाते थे, वो भी बड़े गुस्से के अंदर हैं उनके साथ व्यवहार भी अच्छा नहीं हो रहा है, हालात बड़े गंभीर हैं, तो मैं समझता हूं कि इस बार स्थानीय निकाय में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे और मैं बार-बार कह रहा हूं कि इन लोगों को झटका लगना जरूरी है
'हमने तो अपने वक्त में कभी...'- CM भजनलाल के रोड शो पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

Rajasthan Nikay Chunav I Ashok Gehlot I Bhajanlal Sharma I Jodhpur I








