PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर रोड शो में CM भजनलाल का गहलोत पर हमला, ‘लव जिहाद’ को लेकर भी दिया बड़ा बयान

09 सितंबर 2026
साझा करें:
जयपुर रोड शो में CM भजनलाल का गहलोत पर हमला, ‘लव जिहाद’ को लेकर भी दिया बड़ा बयान
  • जयपुर रोड शो में गरजे भजनलाल, बोले- कांग्रेस के समय पेपरलीक, हमने 600 से ज्यादा को जेल भेजा
  • राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में किया बड़ा रोड शो, सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ रोड शो त्रिपोलिया गेट तक पहुंचा, वही इस दौरान सीएम भजनलाल ने अशोक गहलोत और कांग्रेस पर किया जोड़कर हमला, रोड शो के दौरान सीएम भजनलाल ने भाजपा सरकार के ढाई साल के कामकाज को जनता के सामने रखा, रोड शो के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के समय पेपरलीक हुए लेकिन हमारी सरकार ने आते ही पेपरलीक से जुड़े 600 से ज्यादा लोगों को जेल की सलाखों में भेजा है, ढाई साल के अंदर 450 पेपर हुए हैं लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, अब अशोक गहलोत  देख लें वही पुलिस है, वही प्रशासन है आखिर उन्होंने क्या किया था, कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा- हमारे ढाई साल के काम से कांग्रेसियों के होने लगा है दर्द,विधानसभा में जब 2 साल का प्रतिवेदन रखा तो 2 साल बनाम 5 साल पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा छोड़ करके भाग गए, इन्होंने जवाब इसलिए नहीं दिया क्योंकि 5 साल तक ये होटलों में रूकते रहे और कुछ काम नहीं किया, कांग्रेस ने लूट और झूठ की राजनीति की इसीलिए तो इनके कार्यकाल के अधिकारी और इनके मंत्री आज जेल में हैं, इतना ही नहीं सीएम भजनलाल ने अपने बयान में आगे कहा-  राजस्थान में लव जिहाद की समस्या के निवारण के लिए सरकार ने उठाए हैं कदम,  धर्मांतरण कानून का जिक्र करते हुए सीएम भजनलाल ने-  पिछली सरकार के समय जिस तरह की घटनाएं होती थीं, अब वैसा नहीं चलेगा, उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा- लोगों को डरने की जरूरत नहीं है,परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी 

    वीडियो

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal