राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मदतान जारी, जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी और दोपहर 1 बजे तक जिले के 18 नगरीय निकायों में 60.44 फीसदी हुआ मतदान, सबसे ज्यादा मतदान कानोता नगर पालिका में हुआ 71.67 प्रतिशत, इसके बाद बस्सी नगर पालिका में 66.04 प्रतिशत, नरैणा नगर पालिका में 65.91 प्रतिशत, वाटिका नगर पालिका में 65.27 प्रतिशत, जमवारामगढ़ में 64.85 प्रतिशत और दूदू में 64.56 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं फागी में 63.72, बगरू में 61.77, खेजरोली में 61.70, मनोहरपुर में 59.83, कालाडेरा में 59.53, किशनगढ़-रेनवाल में 59.33, चाकसू में 58.90, जॉबनेर में 58.53, शाहपुरा में 52.78, फुलेरा में 52.34, चौमूं में 51.29 और सांभर में सबसे कम 49.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा मतदान










