PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मंत्रियों की स्थिति ये है कि जब वे वोट मांगने जा रहे हैं तो...'- डोटासरा का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

09 सितंबर 2026
साझा करें:
'मंत्रियों की स्थिति ये है कि जब वे वोट मांगने जा रहे हैं तो...'- डोटासरा का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

Govind singh Dotasara I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Congress I Rajasthan Nikay chunav

Govind Singh Dotasara Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल और भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए  राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नगर निकाय चुनाव पर कहा- ये नगर निकाय के चुनाव हैं, स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं और स्थानीय लोग ये चुनाव लड़ते हैं, मुख्यमंत्री रोड शो करके सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं हालांकि हमें अच्छा लग रहा है क्योंकि 2.5 साल का उनका विकास गड्ढों के रूप में देखने को मिल रहा है, वे जहां भी जा रहे हैं वहां लोग उन्हें बता रहे हैं कि पानी नहीं है, सफाई नहीं है, सफाई कर्मियों की भर्ती आप नहीं कर पा रहे हो, स्कूल में बच्चे बाहर बैठे हैं, 2.5 साल में इस सरकार ने केवल लोगों को भ्रमित करने के काम किया, जिन कर्मचारियों का रिटायरमेंट हो गया उनकी पेंशन का नहीं मिल पा रहा है पैसा, हमारी सरकार के समय में जिन विकास कार्यों को शुरू किया गया था, वह भी अभी तक अधूरे पड़े हैं, इस सरकार के मंत्रियों की स्थिति ये है कि जब वे वोट मांगने जा रहे हैं तो उन्हें घुसने नहीं दिया जा रहा है, आने वाले समय में पता चल जाएगा कि क्या परिणाम आए हैं, भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal