PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण की वोटिंग खत्म, दूसरे चरण का प्रचार भी थमा

09 सितंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण की वोटिंग खत्म, दूसरे चरण का प्रचार भी थमा
Rajasthan Nikay Chunav I Nikay Chunav I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Breaking News I Politalks News 

राजस्थान निकाय चुनाव से जुडी बड़ी खबर, पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, वही इसके साथ ही राजस्थान में 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार का शोर भी थमा, दूसरे चरण में प्रदेश की 147 नगर निकायों में  होगा मतदान, प्रचार का शोर थमने के बाद अब प्रत्याशी रैली, सभा और जुलूस नहीं निकाल सकेंगे, हालांकि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांग सकेंगे,  दूसरे चरण में जयपुर नगर निगम समेत 147 निकायों के वार्डों में होगा मतदान,  प्रदेश की कुल 309 नगर निकायों में दो चरणों में कराया जा रहा है मतदान, जिसमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाएं हैं शामिल,  दोनों चरणों में कुल 10,245 वार्डों के लिए डाले जाएंगे वोट, पहले चरण का मतदान भी आज शाम 6 बजे हुआ खत्म, जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भी 11 सितंबर को होगा मतदान, जहां करीब 24.20 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल, प्रदेश की 309 निकायों में कुल 1,44,03,853 हैं मतदाता,  दोनों चरणों की मतगणना होगी 14 सितंबर को, इसके बाद 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए  कराया जाएगा मतदान 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal