राज्यसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे वोटिंग हुई शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती होगी शुरू, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे आएंगे शाम तक, 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही चुने जा चुके है निर्विरोध, अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज हो रही है वोटिंग, वही जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) हैं शामिल, बिहार की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार हैं मैदान में, जिससे मुकाबला हो गया है बेहद दिलचस्प, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार बनेंगे राज्यसभा सांसद, वहीं 84 साल के शरद पवार महाराष्ट्र से चुने गए निर्विरोध










