IPL 2026: राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत (vaibhav Gehlot)का बयान, जयपुर में IPL 2026 मैच नहीं होने पर बोले वैभव गहलोत, सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए वैभव गहलोत ने कहा- राजस्थान के खेल प्रेमियों को बेहद निराशा हुई है, कि आईपीएल प्रतियोंगिता 2026 में राजस्थान रॉयल्स का कोई भी मैच प्रदेश में नही रखा गया, जो कि स्थानीय प्रशंसकों और राजस्थान के खेलप्रेमियों के लिये रहा है बेहद निराशाजनक, जबकि आईपीएल 2023 में मेरे आरसीए के अध्यक्ष पद पर रहते हुये आईपीएल का जयपुर में शानदार आयोजन किया गया था तथा दर्शकों के लिये किये गये थे विशेष इंतजाम, आईपीएल 2023 में राजस्थान में हुये शानदार आयोजन की यादें आज भी खेलप्रेमियों को है, राजस्थान रॉयल्स के साथ प्रदेशवासियों का भावनात्मक लगाव रहा है और एसएमएस स्टेडियम राजस्थान रॉयल्यस का घरेलू मैदान है, इसके अतिरिक्त यहां के प्रशंसकों में क्रिकेट का जबरदस्त उत्साह रहता है, ऐसे में आईपीएल मैच गुहावाटी के बजाय होने चाहिये जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में, आईपीएल मैच राजस्थान में करवाये जाने से खेल-खेलप्रेमियों और व्यापारिक गतिविधियों को बढावा मिलेगा, इसलिये राज्य सरकार, स्पोर्टस काउंसिल और आरसीए की जो एडहॉक कमेटी बनी हुई है उन्हें मिलकर राज्य में कम से कम 5 आईपीएल मैच कराने के प्रयास करने चाहिये










