घर के रहे न घाट के…ढूंढें अब नया ठिकाना, पुराना हमजोली है, बुरा न मानो होली है- Akhilesh ने कसा जोरदार तंज

Akhilesh Yadav on Manoj Tiwari: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, होली से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किया तीखा पलटवार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी के गाने के जवाब में एक गाना किया जारी, कुछ दिन पहले सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि होली (Holi) में कोई कुछ भी कह दे, हम बुरा नहीं मानते, यही तो हमारे देश की खूबसूरत परंपरा है-हंसी, रंग और अपनापन. और जैसा मैंने अपने गीत में भी कहा है, ‘बुरा न मानो, होली है, इस पर अखिलेश यादव ने वीडियो जारी कर लिखा-

बिन बैटरी के रिमोट हो गये
सीएम न बने डिमोट हो गये
अच्छे थे पहले ~ अब खोट हो गये
सूखी नदिया की ~ बोट हो गये

अब न गायक रहे, न नायक रहे
अब किसी काम के न लायक रहे
अब घर के रहे न, न रहे घाट के
लोग गुजर गये इन्हें पाट के
तत्काल के चक्कर में वेटिंग गई
पार्टी के अंदर भी रेटिंग गई

अब बनाके गाना, कमाए रहे खाना
सोच रहे ढूँढें अब नया ठिकाना
सोच रहे ढूँढें अब नया ठिकाना ~ ~

पुराना हमजोली है, बुरा न मानो होली है!