PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में भिड़ेंगे राजस्थान के दो सियासी धुरंधर! SP vs SP में कौन पड़ेगा भारी? किसके हाथ लगेगी 2027 की बाजी?

06 सितंबर 2026
साझा करें:
पंजाब में भिड़ेंगे राजस्थान के दो सियासी धुरंधर! SP vs SP में कौन पड़ेगा भारी? किसके हाथ लगेगी 2027 की बाजी?

Sachin Pilot I Rajasthan I Satish Poonia I Congress I BJP I Punjab Election 

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात पर इस बार राजस्थान के दो बड़े नेताओं की देखने को मिलेगी सीधी टक्कर,   कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का बनाया नया AICC प्रभारी, जबकि बीजेपी ने पहले से ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री सांसद  सतीश पूनिया को पंजाब की दे रखी है जिम्मेदारी,  ऐसे में पंजाब का सियासी मुकाबला अब ‘राजस्थान के SP vs SP’ के रूप में भी देखा जा रहा है, सचिन पायलट के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को खत्म कर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस से जुड़े अलग-अलग खेमों को एक मंच पर लाने की है, वहीं सतीश पूनिया के सामने बीजेपी के पुराने कैडर और कांग्रेस-अकाली दल से आए नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बैठाने के साथ पार्टी का ग्रामीण पंजाब में आधार मजबूत करने की है चुनौती, वही संगठन खड़ा करने के मामले में पूनिया को लंबा कैडर अनुभव हासिल है, जबकि पायलट की सबसे बड़ी ताकत उनकी युवा और राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय छवि तथा राजस्थान कांग्रेस को 2018 में सत्ता तक पहुंचाने का संगठनात्मक अनुभव माना जाता है, पंजाब में दोनों नेताओं के सामने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को चुनौती देने की भी होगी बड़ी जिम्मेदारी, खास बात यह है कि पूनिया ने हाल ही में साफ संकेत दिए हैं कि बीजेपी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की कर रही है तैयारी, ऐसे में 2027 के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान के इन दोनों दिग्गजों में कौन अपने संगठन, रणनीति और राजनीतिक कौशल से पंजाब में अपनी पार्टी को ज्यादा मजबूत कर पाता है

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal