PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

स्थानीय निकाय चुनावों में CM का रोड शो कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि सरकार की सबसे बड़ी नाकामी- गहलोत

06 सितंबर 2026
साझा करें:
स्थानीय निकाय चुनावों में CM का रोड शो कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि सरकार की सबसे बड़ी नाकामी- गहलोत

Ashok Gehlot I Rajasthan I Bhajanlal Sharma 

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई शहरों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कर चुके हैं रोड शो, सीएम भजनलाल के रोड शो पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने साधा निशाना, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- यह सोचने वाली बात है कि मुख्यमंत्री को रोड शो करने की नौबत क्यों आई? यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री स्थानीय निकाय चुनावों में कर रहा है रोड शो, यह उनके लिए नहीं कोई उपलब्धि, बल्कि है उनकी सबसे बड़ी नाकामी, उन्होंने खुद सिद्ध कर दिया है कि पिछले ढाई साल से कैसे चल रही है सरकार और जनता में है कितना भारी आक्रोश, टूटी सड़कों और खराब सीवरेज व्यवस्था से शहर हो रहे हैं बर्बाद, विकास का नहीं हो रहा है कोई काम, हमारी सरकार के समय चलता था 'प्रशासन शहरों के संग' अभियान, जिसका लोग खुशी से करते थे इंतज़ार, हमने बांटे थे लाख पट्टे, इनसे पूछिए, पिछले ढाई-पौने तीन साल में इन्होंने कितने पट्टे दिए हैं? मुश्किल से एक लाख भी नहीं दिए होंगे, इसी घबराहट और बौखलाहट में दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से इनके मंत्री और हाईकमान के नेता आ रहे हैं यहाँ, आखिर स्थानीय चुनावों को इतना बड़ा टारगेट बनाकर क्यों चला जा रहा है?इसका मतलब साफ़ है कि इन्हें जनता के आक्रोश का चल गया है पता और अब ये जनता को करने आ रहे हैं भ्रमित, मैं जनता से अपील करूंगा कि वे इनके भ्रम में न आएं, जब दुखी जनता इन्हें इन चुनावों में हराएगी, तभी इनकी नींद खुलेगी, हार के डर से ही सही, इनका 'डबल इंजन', हाईकमान और स्थानीय नेतृत्व काम करने का करेगा प्रयास, जिससे अंततः जनता का ही होगा भला, मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि इन्हें वोट की चोट से इतना ज़ोर का झटका दें कि इन्हें अपनी हार का हो जाए अहसास, तभी जाकर ये बचे हुए दो-सवा दो साल में जनता के लिए कर पाएंगे कुछ काम

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal