Rajasthan Crime New : राजस्थान से बड़ी खबर, युवक ने बीकानेर (Bikaner) के एसपी ऑफिस में किया आत्मदाह, युवक ने इलाज के दौरान जयपुर (Jaipur) के एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में तोड़ा दम, कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक गया था खाजूवाला निवासी रामलाल मेघवाल, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, एक महिला पर ब्लैकमेल करने के शिकायत को लेकर कई बार लगाये पुलिस के चक्कर, बीकानेर एसपी ऑफिस में किया आत्मदाह, आग की लपटों के बीच चिल्लाता हुआ एसपी ऑफिस की गैलरी में दौड़ा युवक, पुलिसकर्मियों ने कंबल और कपड़े डालकर बुझाई आग, 80% झुलस गया था रामलाल मेघवाल, आरोपी महिला मानसिक और आर्थिक रूप से कर रही थी प्रताड़ित, बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाने और सीओ सिटी को दी थी सूचना, पुलिस ने आरोपी महिला पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को कटवाये चक्कर, बीकानेर एसपी का बयान- युवक ने बाद में वापस ले ली थी अपनी शिकायत, लेकिन अब आत्मदाह की घटना से पुलिस पर उठे सवाल, मामला सुलझ गया था तो क्यों करना पड़ा युवक को आत्मदाह ? रामलाल की मौत के बाद बीकानेर और खाजूवाला में तनाव की स्थिति, भीम आर्मी और अन्य संगठनों ने की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़े : गजेन्द्र सिंह शेखावत का LPG संकट पर बड़ा बयान, कहा- सप्लाई में आई रूकावटें, लेकिन….!










