राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार को अपने जयपुर स्थित राजकीय आवास 385 A, सिविल लाइंस पर की जनसुनवाई, प्रदेश और विशेष रूप से उनके गृह जिले अलवर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से टीकाराम जूली ने की मुलाकात, इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की विभिन्न समस्याओं और अभाव-अभियोगों को बेहद गंभीरता से सुना, जनसुनवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष जूली ने जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए तुरंत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्वरित राहत पहुंचाने को कहा
जनता के सुख-दुख में साथ: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर आवास पर लगाया 'जनता दरबार'

टीकाराम जूली ने सुनी प्रदेशभर से आए फरियादियों की पुकार, मौके पर ही कराया समाधान











